कल माघी पूर्णिमा पर ग्रहों को अनोखा संयोग, जानें किन राशियों का होगा भाग्य मजबूत
- माघी पूर्णिमा इस साल 12 फरवरी को मनाई जा रही है। महाकुंभ का पांचवा स्नान इस दिन है। इस दिन ग्रहों का भी उत्तम संयोग है। आइए जानें इसका क्या प्रभाव आपकी राशि पर होगा।

12 फरवरी को माघी पूर्णिमा (Maghi Purnima) है। इस दिन महाकुंभ का पांचवा स्नान आयोजित किया जाएगा। आपको बता दें कि माघ मास क पूर्णिमा 11 फरवरी को शाम को ही शुरू हो जाएगी। इसके अलावा 12 फरवरी को शाम को 6.41 मिनट तक रहेगी। इस दिन ग्रहों का भी उत्तम संयोग बन रहा है। बुध पहले ही 11 फरवरी को कुंभ राशि में जाएंगे। इसके बाद 12 फरवरी को सूर्य भी कुंभ राशि में आ जाएंगे। कुंभ राशि में पहले ही शनि विराजमान हैं, ऐसे में तीन ग्रह एक साथ कुंभ राशि में माघी पूर्णिमा के दिन रहेंगे। ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी के अनसार इस दिन श्लेषा नक्षत्र और सौभाग्य योग व्याप्त रहेगा, जिससे पर्व का पुण्यफल बढ़ जाएगा। साथ ही चंद्रमा अपनी राशि कर्क में संचरण करेंगे। इस दिन शुक्र अपनी उच्च राशि मीन राशि, चंद्रमा अपनी स्वराशि में, शनि अपने स्वराशि में विद्यमान रहकर शुभता बढ़ाएंगे। साथ ही देवगुरु बृहस्पति अपने नवम दृष्टि से गुरु आदित्य नामक राजयोग का निर्माण करेंगे। माघी पूर्णिमा पर तिल, कंबल, अन्न, वस्त्रत्त् व द्रव्य का दान शुभदायक होगा। स्नान-दान से सुख-समृद्धि बढ़ेगी। आइए जानें इस परिवर्तन से किन राशियों का भाग्य मजबूत होगा-
मेष : माघी पूर्णिमा पर शनिदेव आपके सभी काम पूरे करेंगे। इसलिए शनिदेव की पूजा करें। मेष राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। आपको गुरु आदित्य राजयोग का लाभ मिलेगा।
सिंह राशि वालों को इस समय में कोई नई संपत्ति आपके खाते में जुड़ सकती है। हेल्थ का ध्यान रखें। सिंह राशि वाले सतर्क रहें।
धनु राशि वालों के लिए भी करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। धनु राशि के लोगों को लाभ मिलने के संकेत हैं। धनु वाली की लाइफ में हलचल तेज है, जो किसी बड़े बदलाव का संकेत है।
कन्या राशि वालों को लाभ मिलने के संकेत है। भाग्य मजबूत है, इसलिए आपके सारे काम बनेंगे, नौकरी की दिक्कतें दूर होगी, लेकिन काम में लेट होगा. इससे परेशान होने की जरूरत नहीं है।
इस आलेख में दी गईजानकारियों का हम दावा नहीं करते कि वो सत्य और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।