11 फरवरी 2025 को कुंभ राशि में जाएंगे बुध, शनि की राशि में आने किस राशि पर पड़ेगा अच्छा असर
बुध अभी शनि की मकर राशि में चल रहे हैं। शनि की मकर राशि में बुध 11 फरवरी को आ जाएंगे। इसके बाद 12 फरवरी को सूर्य भी कुंभ राशि में आ जाएंगे। इस राशि में पहले से ही शनि बैठे हैं। आइए जाने किस राशि पर क्या असर

शनि की राशि में बुध 11 फरवरी को प्रवेश कर जाएंगे। अभी भी बुध शनि मकर राशि में हैं। बुध के राशि परिवर्तन से कई राशियों के लिए अच्छा समय रहेगा। शनि की कुंभ राशि में बुध 11 फरवरी 2025 को आ जाएंगे। इसके बाद 12 फरवरी को सूर्य भी कुंभ राशि में आ जाएंगे। आपको बता दें कि बु 27 फरवरी तक इस राशि में रहेंगे। इसके बाद बुध गुरु की राशि मीन में गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से ही शनि बैठे हैं। ऐसे में किस राशि के लिए कैसा समय रहेगा। किस राशि के लोगों को लाभ होगा। तीन ग्रह एक ही राशि में आ जाएंगे। फिलहाल यहां हम चर्च करेंगे कि बुध के शनि की कुंभ राशि में जाने से कुंभ समेत किन राशियों पर क्या असर होगा।
कुंभ राशि के लिए समय अच्छा रहेगा। बिजनेसमैन बढ़िया प्रॉफिट निकालने में सफल होगें। आर्थिक तौर पर आपको सतर्क रहना होगा। पैसों का घाटा भी हो सकता है। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।
धनु राशि वालों के लिए लाइफ में अच्छे दोस्तों का साथ मिलेगा, आप कहीं बाहर जाने का प्लान भी कर सकते हैं। अगर नौकरी बदलना चाहते हैं, तो बदल सकते हैं। आपके लिए कई मौके इंतजार कर रहे हैं। यह बदलाव आपके लिए अच्छा होगा।
मेष राशि वालों के लिए बुध का शनि राशि में जाना बहुत अधिक लाभ देगा। इस राशि के लोगों को करियर से लेकर पर्सनल लाइफ में अच्छा समय मिलेगा। यह समय आपके लिए टर्निंग प्वाइंट होगा, कई बिजनेसमैन बढ़िया लाभ पाएंगे, तो कुछ नौकरी वाले विदेश में यात्रा के साथ करियर में बेहतर उछाल पाएंगे। रिश्तों में भी पार्टनर के साथ आपकी अच्छी जमेगी।
इस आलेख में दी गईजानकारियों का हम दावा नहीं करते कि वो सत्य और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।