Hindi Newsधर्म न्यूज़What to offer during Holika dahan 2025 me kya dalna chahiye What to put in Holika Dahan

Holika Dahan 2025: होलिका दहन में क्या-क्या डालना चाहिए और क्या नहीं

  • what should offer to Holika: हिंदू धर्म में होलिका दहन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि होलिका में कुछ चीजों को अर्पित करने से जीवन में सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। जानें होलिका में क्या डालना चाहिए और क्या नहीं-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 11 March 2025 08:44 AM
share Share
Follow Us on
Holika Dahan 2025: होलिका दहन में क्या-क्या डालना चाहिए और क्या नहीं

Holika dahan mein kya kya dalen: होली का त्योहार पास है। होली में रंग खेलने के साथ होलिका दहन का भी विशेष महत्व है। हर साल फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। इस साल होलिका दहन 13 मार्च 2025 और 14 मार्च 2025 को होली खेली जाएगी। होलिका दहन के लिए लकड़ी और उपले आदि एकत्रित किए जाते हैं। होलिका दहन से पूर्व उसमें गुलाल समेत अन्य सामग्रियां डाली जाती हैं। होलिका की अग्नि को अत्यंत पवित्र माना गया है। मान्यता है कि होलिका की अग्नि में कुछ विशेष चीजों को डालने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। जबकि होलिका में कोई भी अपवित्र चीज डालने की मनाही होती है। मान्यता है कि इसका जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। जानें होलिका में क्या-क्या डालना चाहिए और क्या नहीं-

ये भी पढ़ें:होलिका दहन 13 मार्च को करना क्यों है उचित? जानें होली पूजन व दहन का समय

होलिका में क्या-क्या डालना चाहिए-

1. होलिका की अग्नि में सूखा नारियल डालना अत्यंत शुभ माना गया है।

2. होलिका दहन की अग्नि में अक्षत व ताजे फूल भी अर्पित करने चाहिए।

3. होलिका की अग्नि में नीम के पत्ते व कपूर का टुकड़ा अर्पित करना चाहिए।

4. होलिका की अग्नि में घी में भिगोए पान के पत्ते व बताशा अर्पित करना चाहिए।

5. होलिका दहन में चांदी या तांबे के कलश से जल और गुलाल अर्पित करना चाहिए।

6. होलिका की अग्नि में हल्दी व उपले अर्पित करने चाहिए।

होलिका की अग्नि में क्या नहीं डालना चाहिए-

1. होलिका की अग्नि में पानी वाला नारियल नहीं चढ़ाना चाहिए। होलिका में हमेशा सूखा नारियल ही चढ़ाया जाता है। मान्यता है कि पानी वाला नारियल अर्पित करने से जन्मकुंडली में चंद्रमा की स्थिति खराब हो सकती है और जातक को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें:होलिका दहन के दिन करें ये उपाय, सुख-शांति व समृद्धि मिलने की है मान्यता

2.होलिका की अग्नि में टूटा-फूटा सामान जैसे पलंग, सोफा आदि नहीं डालना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से शनि, राहु व केतु अशुभ फल प्रदान करते हैं।

3. होलिका की आग में सूखी हुई गेहूं की बालियां और सूखे फूल नहीं अर्पित करने चाहिए।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।