Hindi Newsधर्म न्यूज़Holika Dahan 2025 Shubh Muhurat what is the best time of holi pujan and holika dahan in hindi

Holika Dahan Muhurat 2025: होलिका दहन 13 मार्च को करना क्यों है उचित? जानें होली पूजन व दहन का समय

  • Holika Dahan Muhurat 2025: हिंदू धर्म में होली का त्योहार प्रमुख त्योहारों में से एक है। दो दिवसीय पर्व में एक दिन होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन रंग वाली होली खेली जाती है। जानें इस साल होली पूजन व होलिका दहन का शुभ समय क्या है-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानMon, 10 March 2025 08:02 AM
share Share
Follow Us on
Holika Dahan Muhurat 2025: होलिका दहन 13 मार्च को करना क्यों है उचित? जानें होली पूजन व दहन का समय

Holika Dahan 2025 Best Time and Holi Pujan Timing: हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। इसे छोटी होली के नाम से भी जानते हैं। होलिका दहन के ठीक अगले दिन रंग वाली होली मनाई जाती है। इस साल होलिका दहन 13 मार्च 2025 को किया जाएगा और रंग का त्योहार 14 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। होलिका दहन पर भद्रा का साया होने के कारण शुभ मुहूर्त को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति है। जानें ज्योतिषाचार्य से होलिका दहन व पूजन का शुभ मुहूर्त-

13 मार्च को होलिका दहन क्यों है उत्तम: ज्योतिषाचार्य विभोर इंदूसुत के अनुसार, 13 मार्च 2025 को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से 14 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजकर 24 मिनट तक पूर्णिमा तिथि व्याप्त रहेगी। 13 मार्च को दिन-रात पूर्णिमा तिथि होने के कारण होलिका दहन इस दिन ही किया जाएगा। इस साल 13 मार्च 2025 होलिका दहन वाले दिन सुबह 10 बजकर 35 मिनट से रात 11 बजकर 29 मिनट तक भद्रा रहेगी।

ये भी पढ़ें:होलिका दहन के दिन करें ये उपाय, सुख-शांति व समृद्धि मिलने की है मान्यता

होली पूजन का शुभ मुहूर्त- होली पूजन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च 2025 को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर प्रारंभ होगा, क्योंकि इस समय से ही पूर्णिमा तिथि शुरू होगी। 13 मार्च 2025 को दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजे तक राहुकाल रहेगा, इस अवधि में होली पूजन से बचना चाहिए। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को अशुभ समय माना गया है। इसलिए होली पूजन डेढ़ बजे से पहले कर लें या फिर 03 बजे के बाद करें।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त- हिंदू धर्म में होलिका दहन प्रदोष काल में अत्यंत शुभ माना गया है। लेकिन 13 मार्च 2025 को रात 11 बजकर 29 बजे तक भद्रा व्याप्त रहेगी। भद्राकाल में होलिका दहन वर्जित है। इसलिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च को रात 11 बजकर 29 मिनट पर भद्रा समाप्त होने के साथ ही शुरु होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त मध्य रात्रि 11 बजकर 30 मिनट से रात 01 बजकर 04 मिनट तक रहेगा।

ये भी पढ़ें:11 मार्च 2025 को आमलकी एकादशी व्रत पारण का क्या है शुभ मुहूर्त? जानें

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें