Holi Upay: होली पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम
- Holi Upay: पूर्णिमा पर होली के दिन पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी और श्री हरि विष्णु की आराधना करने से आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है। होली की पूर्णिमा के दिन कुछ उपाय करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

Holi Upay: हर साल फाल्गुन पक्ष की शुक्ल पक्ष के पूर्णिमा तिथि के दिन होली का त्योहार मनाया जाता है। पूर्णिमा पर होली के दिन पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी और श्री हरि विष्णु की आराधना करने से आर्थिक परेशानियों से राहत मिलती है। होली की पूर्णिमा के दिन कुछ उपाय करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसलिए आइए जानते हैं होली वाली पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को खुश करने के उपाय-
होली पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम
एकाक्षी नारियल: अपने घर की दरिद्रता को दूर करना चाहते हैं तो आज होली की पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है की पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। पूर्णिमा के दिन एकाक्षी नारियल माता को अर्पण करें फिर इसके अगले दिन इस नारियल को अपने तिजोरी या पैसों के स्थान पर रख दें। इससे घर में बरकत आएगी।
पलाश का फूल: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी को पलाश का फूल बेहद प्रिय है। होली की पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ करते दौरान माता लक्ष्मी को पलाश का फूल चढ़ाएं। वहीं, घर में पलाश के फूल का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी घर में निवास करती हैं और घर की दरिद्रता दूर की जा सकती है।
सोना और चांदी: होली की पूर्णिमा तिथि के दिन सोना चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में माता लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए और घर की सुख-समृद्धि को बढ़ाने के लिए संभव हो तो होली पूर्णिमा के दिन सोना या चांदी खरीद सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।