होली पर सभी ग्रह और नक्षत्र रहेंगे समान स्थिति में, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय
- इस होली में 288 वर्षों बाद ऐसा अद्भुत संयोग बन रहा है, जिसमें सभी ग्रह और नक्षत्र समान स्थिति में रहेंगे। यह योग धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जा रहा है।

इस वर्ष 13 मार्च की रात को होलिका दहन किया जाएगा, जबकि 14 और 15 मार्च को रंगों का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस होली में 288 वर्षों बाद ऐसा अद्भुत संयोग बन रहा है, जिसमें सभी ग्रह और नक्षत्र समान स्थिति में रहेंगे। यह योग धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जा रहा है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार होली पर सभी ग्रहों और नक्षत्रों के एक समान स्थिति में रहने से कुछ राशियों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं, किन राशियों को होगा लाभ-
मेष राशि : मेष राशि वालों की सभी चिताएं दूर होंगी। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। करियर में तरक्की के कई मौके मिलेंगे। जीवन सुख-सुविधाओं में व्यतीत होगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा। नौकरीपेशा वालों को अच्छे पैकेज के साथ नई जॉब का ऑफर मिल सकता है।
मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के जीवन में चमत्कारिक बदलाव लाएगा। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। यात्रा के योग बनेंगे। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आमदनी के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
सिंह राशि : सिंह राशि वालों को जीवन के हर क्षेत्र में तरक्की दिलाएगा। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। करियर से जुड़ी गुड न्यूज मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का निवारण होगा। जीवन में जो चाहेंगे, उसकी उपलब्धता होगी। इस दौरान आपके सभी सपने साकार होंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।