Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Guru Purnima Upay: Do these 3 things on Ashadha Purnima Goddess Lakshmi will make you rich

गुरु पूर्णिमा पर करें ये 3 काम, मां लक्ष्मी की कृपा से होगी धन-वर्षा

Guru Purnima 2024: कल गुरु पूर्णिमा का व्रत रख मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाएगी। पूर्णिमा पर कुछ उपाय करने से माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है साथ ही सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होती है।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानSun, 21 July 2024 12:47 AM
share Share

Guru Purnima Upay : गुरु पूर्णिमा की तिथि जुलाई के महीने में पड़ रही है, जो मां लक्ष्मी को समर्पित है। 21 जुलाई को आषाढ़ महीने की पूर्णिमा है, जो धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। पूर्णिमा पर पूरे विधि-विधान से मां लक्ष्मी और श्री हरि विष्णु की उपासना करने से पैसों से जुड़ी दिक्कतों से छुटकारा मिलता है। वहीं, गुरु पूर्णिमा पर कुछ उपाय आपकी किस्मत को पलट भी सकते हैं। इसलिए आइए जानते हैं आषाढ़ महीने की गुरु पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को खुश करने के उपाय-

ये भी पढ़े:गुरु पूर्णिमा 21 जुलाई को, नोट करें पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त, उपाय

एकाक्षी नारियल

अपने घर की दरिद्रता को दूर करना चाहते हैं तो गुरु पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है की गुरु पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। गुरु पूर्णिमा के दिन एकाक्षी नारियल माता को अर्पण करें फिर इसके अगले दिन इस नारियल को अपने तिजोरी या पैसों के स्थान पर रख दें। इससे घर में बरकत आएगी।

पलाश का फूल

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी को पलाश का फूल बेहद प्रिय है। गुरु पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ करते दौरान माता लक्ष्मी को पलाश का फूल चढ़ाएं। वहीं, घर में पलाश के फूल का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी घर में निवास करती हैं और घर की दरिद्रता दूर की जा सकती है।

सोना और चांदी

गुरु पूर्णिमा के दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में माता लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए और घर की सुख-समृद्धि को बढ़ाने के लिए संभव हो तो गुरु पूर्णिमा के दिन सोना या चांदी खरीद सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें