Gemstones: करियर में तरक्की पाने के लिए धारण करें ये 4 रत्न
- Gemstones, Ratna: रत्न हमेशा कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार ही धारण किए जाते हैं। रत्न विद्या के मुताबिक, कुछ रत्नों को धारण करने से ग्रहों की स्थिति मजबूत करने के साथ करियर में तरक्की व सफलता भी हासिल हो सकती है।

Gemstones, Ratna: रत्न शास्त्र के अनुसार, सही रत्न धारण करने से करियर व आर्थिक जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। रत्न हमेशा कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार ही धारण किए जाते हैं। सही तरीके से रत्न धारण करने पर आप सकारात्मक परिणाम पा सकते हैं। रत्न विद्या के मुताबिक, कुछ रत्नों को धारण करने से ग्रहों की स्थिति मजबूत करने के साथ करियर में तरक्की व सफलता भी हासिल हो सकती है।
करियर में तरक्की पाने के लिए धारण करें ये 4 रत्न
पन्ना: करियर में तरक्की पाने के लिए आप पन्ना रत्न धारण कर सकते हैं। रत्न शास्त्र के अनुसार, कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए भी पन्ना धारण करना शुभ माना जाता है। वहीं, इस रत्न को बुधवार के दिन धारण करना चाहिए।
टाइगर रत्न: करियर में तरक्की पाने के लिए आप टाइगर रत्न धारण कर सकते हैं। यह रत्न पीले और काले रंग की धारियों की तरह दिखता है। इस रत्न की मदद से आर्थिक समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है।
ग्रीन जेड: करियर में तरक्की पाना चाहते हैं तो ग्रीन जेड नामक रत्न को धारण करें। स्टूडेंट्स के लिए यह रत्न बेहद शुभ माना गया है। यह स्टोन गुड लक को अट्रैक्ट करता है साथ ही मान-सम्मान भी बढ़ाता है। इस रत्न को धारण करने से दिमाग के फोकस पावर को बढ़ाने में भी मदद मिलती है।
नीलम: करियर में तरक्की पाने के लिए आप नीलम धारण कर सकते हैं। नीले रंग का नीलम शनि का रत्न माना जाता है। हर किसी को नीलम रत्न धारण करने की सलाह नहीं दी जाती है। नीलम जिसे सूट कर जाए उसे जीवन में ज्यादा दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ती। वहीं, नीलम रत्न धारण करने से शनि देव के अशुभ प्रभाव को कम करने में भी मदद मिलती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।