Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Gemini Horoscope today Mithun Rashi Ka Rashifal 10 July 2024 Daily future predictions

मिथुन राशिफल 10 जुलाई : आज भाग्य का मिलेगा पूरा साथ, मिलेंगे शुभ समाचार, रिश्तों में बढ़ेगी तकरार

  • Gemini Daily Horoscope, Mithun Rashi Ka Rashifal :राशि चक्र की यह तीसरी राशि है। जिन जातकों के जन्म के समय चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मिथुन मानी जाती है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 9 July 2024 06:43 PM
share Share

Gemini Daily Horoscope, मिथुन राशिफल 10 जुलाई 2024 : आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए लकी साबित होगा। लव लाइफ की दिक्कतें दूर होंगी। ऑफिस में कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं मिथुन राशि का विस्तृत राशिफल...

लव लाइफ : जीवनसाथी से अनबन संभव है। रिलेशनशिप में इगो इश्यूज बढ़ेंगे। पार्टनर आपके लिए थोड़ा पजेसिव हो सकते हैं। जिससे रिलेशनशिप में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज साथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। पार्टनर से अपनी फीलिंग्स को शेयर करें। रिश्तों में टॉक्सिक नेचर को ज्यादा बढ़ावा न दें। मिथुन राशि के सिंगल जातक प्रेमी से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। आज आपको पॉजिटिव रिस्पान्स मिलेगा। मैरिड लोग ऑफिस रोमांस से दूर रहें। इससे पारिवारिक जीवन में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

करियर : प्रोफेशनल लाइफ में कार्यों के पॉजिटिव रिजल्ट मिलेंगे।। नए कार्य की जिम्मेदारी लेने की इच्छा बढ़ेगी। ऑफिस मैनेजमेंट के गुड बुक्स में रहेंगे। ऑफिस मीटिंग में सीनियर्स आपके आइडियाज पर सवाल उठा सकते हैं। निराश न हों। अपने परफॉर्मेंस पर फोकस करें। आज उद्यमियों को नए बिजनेस लॉन्च कर सकते हैं। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिलेंगे।

आर्थिक स्थिति : आज आर्थिक मामलों में ज्यादा दिक्कतें नहीं रहेंगी। लग्जरी आइटम्स की खरीदारी संभव है। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। खर्चों को नियंत्रित कर सकेंगे। हालांकि, अपने खर्चों पर नजर रखें। आज आप फर्नीचर, इलेक्टॉनिक डिवाइस या टू-व्हीलर वाहन की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। परिजनों से आर्थिक विवादों को सुलझाने का प्रयास करें। आज आपको भाई-बहन या करीबी दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है।

सेहत : आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रोजाना कम से कम 20 मिनट के लिए योग करें। सैर पर जाएं। कुछ जातकों को वायरल फीवर, गले में खराश, जोड़ों में दर्द, सर्दी-जुकाम या डाइजेशन की समस्या हो सकती है, लेकिन ज्यादा सीरियस प्रॉब्लम नहीं होगी। नेगेटिविटी से दूर रहें। परिजनों के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे स्ट्रेस लेवल कम होगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें