Navratri: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन शुभ संयोग, जानें डेट, मुहूर्त व पूजा सामाग्री
- First day of Chaitra Navratri 2025: आमतौर पर नवरात्रि 9 दिनों की होती है पर कई बार तिथि के घटने के कारण आठ दिन नवरात्रि मनाई जाती है। 30 मार्च को कलश स्थापना के साथ चैती नवरात्र की शुरूआत होगी।

First day of Chaitra Navratri 2025: इस साल मार्च के महीने में चैत्र नवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। आमतौर पर नवरात्रि 9 दिनों की होती है पर कई बार तिथि के घटने के कारण आठ दिन नवरात्रि मनाई जाती है। 30 मार्च को कलश स्थापना के साथ चैती नवरात्र की शुरूआत होगी। इन पूरे नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की भव्य तरीके से पूजा की जाती है, लेकिन इस बार नवरात्रि आठ दिनों की होगी। एक दिन चतुर्थी तिथि का लोप हो रहा है। आइए जानते हैं नवरात्रि डेट, मुहूर्त, व सामाग्री-
चैत्र नवरात्रि के पहले दिन शुभ संयोग, जानें डेट: इस वर्ष चैती नवरात्र रेवती नक्षत्र और इन्द्र योग में शुरू हो रहा है। रविवार को नवरात्र की शुरूआत होने से मां दुर्गा का अगमन हाथी पर हो रहा है। इस बार नवरात्र आठ दिनों का ही होगा। जिसमें 7 अप्रैल को विजया दशमी मनाई जायेगी। जबकि 6 अप्रैल को अष्टमी और नवमी तिथि एक साथ होगी। उन्होंने बताया कि रविवार होने की वजह से इस बार मां की विदाई भी हाथी पर ही होगी। ऐसे में हाथी पर मां का आगमन और विदाई बेहद शुभ माना जाता है, जो उन्नती, आर्थिक प्रगति और सुख-समृद्धि का प्रतिक है।
मुहूर्त: इस साल कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:12 बजे से 10:22 ए एम तक है। जबकि पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:01 बजे से 12:50 पी एम तक रहेगा। वहीं, 6 अप्रैल को महानवमी व्रत श्रद्धालु पुनवर्सु व पुष्य नक्षत्र में मनाएंगे। इस दिन सुबह 9:40 बजे तक पुनर्वसु नक्षत्र व इसके बाद पुष्य नक्षत्र रहेगा।
पूजा सामाग्री
1. रोली
2. सिंदूर
3. चंदन
4. चुनरी
5. सुपारी
6. पुष्प
7. हवन सामग्री
8. धूप
9. कपूर
10. लौंग
11. गंगाजल
12. पान का पत्ता
13. पंचामृत
14. अक्षत
15. धूप
16. फल
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।