Horoscope Numerology 19 March 2025: राशिफल की तरह ही अंक ज्योतिष की मदद से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें, कल 1-9 मूलांक वालों का दिन कैसा रहेगा, पढें अंक राशिफल…
मूलांक 1 वालों का आज मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। अपनों का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी।
मूलांक 2 वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मसंयत रहें। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के योग बन रहे हैं। पर, स्थान परिवर्तन हो सकता है। शत्रुओं पर आपका दबदबा कायम रहेगा। शत्रु सामने पड़ने की हिमाकत नहीं करेंगे।
मूलांक 3 वालों का मन प्रसन्न रहेगा। माता की सेहत में सुधार होगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी संभव है, लेकिन गृहकलह के भी संकेत हैं। आपस में तू-तू-मैं-मैं के शिकार हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। खर्च भी बढ़ेंगे।
मूलांक 4 वालों के लोगों को आज बेकार के क्रोध से बचना चाहिए। बातचीत में संतुलित रहें। कारोबार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक सफलता मिलने का योग है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। लाभ भी होगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।
आज मूलांक 5 वालों की वाणी में मधुरता रहेगी, लेकिन मन अशांत हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। धन का आवक बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी लेकिन निवेश करने से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे।
मूलांक 6 वालों का आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।यात्रा में लाभ होगा। शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा।
आज मूलांक 7 वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। कारोबार में सुधार होगा। लाभ के मौके मिलेंगे। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं।
आज मूलांक 8 वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन परेशान भी हो सकता है। संतान की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा, परंतु भागदौड़ भी अधिक रहेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी।
मूलांक 9 वालों को आज धैर्यशीलता को बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। संतान की सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से नए अवसर मिलेंगे। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी, उस चीज की जीवन में उपलब्धता होगी। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।