Hindi Newsधर्म न्यूज़Ekadashi 2025 Vrat March me ekadashi kab hai 2025 amalaki and papmochani ekadashi date and time 2025

Ekadashi Vrat: मार्च में आमलकी व पापमोचिनी एकादशी कब हैं? जानें मुहर्त व व्रत पारण समय

  • Ekadashi Vrat 2025 March: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। हर महीने दो एकादशी व्रत रखे जाते हैं। जानें मार्च में एकादशी व्रत कब-कब हैं-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 12 Feb 2025 04:01 PM
share Share
Follow Us on
Ekadashi Vrat: मार्च में आमलकी व पापमोचिनी एकादशी कब हैं? जानें मुहर्त व व्रत पारण समय

March me Ekadashi vrat kab hai 2025: सनातन धर्म में एकादशी व्रत का अत्यधिक महत्व है। भगवान विष्णु को समर्पित एकादशी व्रत हर महीने में दो आते हैं। इस तरह से साल में कुल 24 एकादशी व्रत रखे जाते हैं। मार्च में आमलकी एकादशी व पापमोचिनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, एकादशी व्रत करने से जातक को पापों से मुक्ति मिलती है और अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु की कृपा से मनवांछित फल प्राप्त होता है। जानें मार्च महीने में एकादशी व्रत कब-कब हैं:

मार्च में कब-कब रखा जाएगा एकादशी व्रत: हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी व्रत रखा जाता है। इस साल आमलकी एकादशी 10 मार्च 2025 को है। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को पापमोचिनी एकादशी व्रत पड़ता है। इस साल पापमोचिनी एकादशी 25 मार्च 2025 को है।

ये भी पढ़ें:फरवरी माह का दूसरा प्रदोष व्रत कब है? जानें डेट, शिव पूजन व व्रत पारण मुहूर्त

आमलकी एकादशी शुभ मुहूर्त 2025: एकादशी तिथि 09 मार्च को सुबह 07:45 बजे प्रारंभ होगी और इसका समापन 10 मार्च 2025 को सुबह 07:44 बजे होगा।

पापमोचिनी एकादशी शुभ मुहूर्त 2025: एकादशी तिथि 25 मार्च 2025 को सुबह 05:05 बजे प्रारंभ होगी और 26 मार्च 2025 को सुबह 03:45 बजे समाप्त होगी।

आमलकी एकादशी व्रत पारण मुहूर्त: आमलकी एकादशी व्रत का पारण 11 मार्च 2025 को किया जाएगा। व्रत पारण का शुभ मुहू्र्त सुबह बजकर 35 मिनट से सुबह 08 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय सुबह 08 बजकर 13 मिनट है।

ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि पर ग्रहों का शुभ संयोग, इन 3 राशियों के लिए लाभकारी

पापमोचिनी एकादशी व्रत पारण मुहूर्त: पापमोचिनी एकादशी व्रत का पारण 26 मार्च 2025 को किया जाएगा। व्रत पारण का शुभ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 41 मिनट से शाम 04 बजकर 08 मिनट तक रहेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें