महाशिवरात्रि पर ग्रहों का शुभ संयोग, इन 3 राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ
- Mahashivratri 2025 Lucky Zodiac Signs: महाशिवरात्रि पर कई शुभ व दुर्लभ संयोग बन रहे हैं, जिनका कुछ राशियों पर अत्यंत शुभ प्रभाव पड़ेगा। जानें महाशिवरात्रि पर किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित है। हर साल महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव व माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस साल महाशिवरात्रि पर ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाली है।
महाशिवरात्रि पर श्रवण नक्षत्र व सिद्ध योग रहने वाला है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। इसके अलावा महाशिवरात्रि पर शनि की कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। कुंभ राशि में बुध, सूर्य व शनि एक साथ विराजमान रहेंगे। इस त्रिग्रही योग का तीन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। जानें महाशिवरात्रि पर ग्रहों के विशेष संयोग से किन राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम-
1. कर्क राशि- कर्क राशि वालों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। भगवान शिव की कृपा से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। किसी नए काम या व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। कारोबार की स्थिति अच्छी होगी। आय के नए साधन बनेंगे।
2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों को नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। अफसरों का सहयोग मिलेगा। कुछ जातकों का स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी होगी। मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है।
3. कुंभ राशि- महाशिवरात्रि पर ग्रहों का शुभ संयोग कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। भूमि, भवन व वाहन सुख में वृद्धि के संकेत हैं। नौकरी चाकरी में उन्नति के मार्ग खुलेंगे। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। विदेश जाने के भी योग बन रहे हैं। विदेशी कारोबार में वृद्धि होगी। कारोबार के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।