Hindi Newsधर्म न्यूज़Ank rashifal 7 March 2025 Numerology Horoscope tomorrow Know your future by date of birth

अंकराशि: 7 मार्च 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जानें जन्मतिथि से भविष्यफल

  • ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 6 March 2025 10:01 AM
share Share
Follow Us on
अंकराशि: 7 मार्च 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जानें जन्मतिथि से भविष्यफल

Numerology Horoscope 7 March 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 7 मार्च का दिन...

मूलांक 1 : मूलांक 1 वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार के विस्तार के लिए निवेश कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:होली पर कन्या राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

मूलांक 2: मूलांक 2 वाले आज धैर्य से काम लें। बेकार के क्रोध से बचें। बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से आय बढ़ेगी। आर्थिक रूप से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। किसी भी तरह का रिस्क न लें।

मूलांक 3 : मूलांक 3 वालों के आज मन में पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ को लेकर उतार-चढ़ाव रहेंगे। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। अपनों का साथ मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

मूलांक 4 : मूलांक 4 वालों का आज मन परेशान रहेगा। धैर्य में कमी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। कारोबार के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। खर्चों की अधिकता के कारण मन चिंतित रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा है।

मूलांक 5 : मूलांक 5 वालों को आज व्यावसायिक सफलता मिल सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। लेकिन मन में नकारात्मक विचारों से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मूलांक 6: आज मूलांक 6 वालों को धन के मामले में सतर्कता बरतनी चाहिए, वरना नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ को लेकर मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता बनाए रखें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें:होली बाद एक दिन के अंतर में अस्त हो रहे बुध-शुक्र, इन 3 राशियों का बदलेगा समय

मूलांक 7 : आज मूलांक 7 वालों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। कार्यस्थल पर काम का बोझ होने के कारण आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव भी हो सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। व्यापारियों को भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आर्थिक रूप से स्थिर रहेंगे।

मूलांक 8: मूलांक 8 वालों को आज बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन मन में नकारात्मक विचारों से बचें। सेहत को लेकर सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आज धन संचय पर जोर देना अच्छा रहेगा।

मूलांक 9 : मूलांक 9 वालों के लिए आज नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। विदेश जाने के अवसर भी मिल सकते हैं। आय में वृद्धि तो होगी। नौकरी करने वालों को उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कोई जिम्मेदारी मिल सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें