Hindi Newsधर्म न्यूज़Ank rashifal 29 January 2025 Numerology tomorrow Horoscope Know your future by date of birth

अंकराशि: 29 जनवरी का दिन मूलांक 1-9 वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अंकराशि भविष्यफल

  • ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 28 Jan 2025 07:24 PM
share Share
Follow Us on
अंकराशि: 29 जनवरी का दिन मूलांक 1-9 वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अंकराशि भविष्यफल

Numerology Horoscope 29 January 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 29 जनवरी का दिन...

मूलांक 1 : आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। उपहार की प्राप्ति हो सकती है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ें:मौनी अमावस्या पर कब से कब तक रहेगा राहुकाल, जानें स्नान-दान के शुभ मुहूर्त

मूलांक 2: आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। बदलाव हो सकता है।

मूलांक 3 : आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। साथियों से अनबन हो सकती है। विवादों की स्थिति से दूर रहें। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। बहस की स्थिति से दूर रहें।

मूलांक 4 : आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में पहले से चली आ रहीं समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। व्यय की अधिकता रहेगी।

मूलांक 5 : आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में साथियों और अधिकारियों से अनबन हो सकती है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव आप पर हावी हो सकता है। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह अवश्य कर लें।

ये भी पढ़ें:4 फरवरी को गुरु होंगे मार्गी, इन 5 राशियों को देंगे शुभ फल

मूलांक 6 : आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

मूलांक 7 : आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। एकाग्रता से कार्य करें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें।व्यय की अधिकता रहेगी। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह कर लें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 8 : आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सामाजिक कार्यों में गतिविधियां बढ़ेंगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़ें:मौनी अमावस्या पर मौन धारण करके स्नान करने का क्या फल मिलता है? जानें

मूलांक 9 : आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। शारीरिक थकान आप पर हावी हो सकती है। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें