Hindi Newsधर्म न्यूज़Amavasya October 2024 Date Sarva pitru amavasya kab hai Mahalaya Amavasya time significance rituals

Amavasya October 2024 Date: अक्टूबर की सर्वपितृ अमावस्या है खास, जानें तर्पण समय और पितरों के लिए दीपक का उपाय

  • Amavasya October 2024 Date Sarva pitru amavasya: पितृपक्ष की अमावस्या बहुत खास मानी जाती है। इस अमावस्या पर पितरों के लिए श्राद्ध करते हैं, इसे पितृविसर्जित अमावस्या, महालया और सर्व पितृ अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन पितरों को विदाई दी जाती है और सभी भूले बिसरे पितरों का श्राद्ध किया जाता है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 27 Sep 2024 05:29 AM
share Share

Amavasya October 2024 Date Sarva pitru amavasya: पितृपक्ष की अमावस्या बहुत खास मानी जाती है। इस अमावस्या पर पितरों के लिए श्राद्ध करते हैं, इसे पितृविसर्जित अमावस्या, महालया और सर्व पितृ अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन पितरों को विदाई दी जाती है और सभी भूले बिसरे पितरों का श्राद्ध किया जाता है। आपको बता दें कि अश्विन मास के प्रतिपदा से लेकर अमावस्या तिथि तक पितरों का श्राद्ध किया जाता है। इसका आखिरी दिन अमावस्या है, जब पितरों को विदा किया जाता है। इस दिन स्नान करने के बाद घर को साफ कर. सूर्य भगवान की पूजा करनी चाहिए। इस दिन सात्विक भोजन बनाना चाहिए और परिवार के पुरुषों को तर्पण करना चाहिए और ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए। इस दिन गाय,कुत्ता, चीटीं, और कौए के लिए खाना निकालने की परंपरा है। इसे बाद दक्षिणा और कपड़े पितरों के नाम के ब्राह्मणों को दिए जाते हैं।

अमावस्या तिथि कब से है
इस बार अमावस्या तिथि 1 अक्टूबर को रात 9.39 पर शुरू होगी और अगले दिन 2 अक्टूबर को 12.18 बजे तक रहेगी। इस दिन कुतुप काल 11.12 से 12 बजे तक, रूहिन काल 12. 00 बजे से 12.47 तक और अपह्रण काल 12.47 से 3.11 बजे तक रहेगा।

अगर इस दिन गाय और कौवे को भोजन दिया है तो अच्छा है, लेकिन इस एक खास उपाय कर लेना चाहिए। अमावस्या के दिन प्रदोष काल यानी शाम के समय में किसी भी जलाशय के पास, यानी नदी, पीपल के पेड़ के पास एक घी का दिया दक्षिण की तरफ जलाकर आना चाहिए। अमावस्या के दिन पितृ नदी तालाब के पास पानी पीने आते हैं। इसलिए इस समय पितरों के लिए दीप जलाते हैं, जिससे पितृ प्रसन्न होकर आशीर्वाद होकर जाते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें