Hindi Newsधर्म न्यूज़Amavasya 2025 on the next day of Mahashivratri 2025 Falgun Amavasya date and time snan daan muhurat

Amavasya: महाशिवरात्रि के अगले दिन अमावस्या, जानें डेट व स्नान-दान का मुहूर्त

  • Amavasya 2025 : हिन्दू धर्म में फाल्गुन अमावस्या का खास महत्व माना जाता है। फाल्गुन अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। इस दिन चंद्र देव की भी पूजा की जाती है, जिससे सुख-समृद्धि बढ़ती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 19 Feb 2025 07:29 PM
share Share
Follow Us on
Amavasya: महाशिवरात्रि के अगले दिन अमावस्या, जानें डेट व स्नान-दान का मुहूर्त

Amavasya 2025, महाशिवरात्रि के अगले दिन अमावस्या: हर महीने अमावस्या तिथि आती है। फरवरी में पड़ने वाली अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या के नाम से जाना जाएगा। हिन्दू धर्म में फाल्गुन अमावस्या का खास महत्व माना जाता है। फाल्गुन अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। इस दिन चंद्र देव की भी पूजा की जाती है। साल 2025 में महाशिवरात्रि के अगले दिन फाल्गुन अमावस्या पड़ रही है। आइए जानते हैं फाल्गुन अमावस्या की डेट, मुहूर्त व पूजा-विधि-

ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि 26 फरवरी को, जानें कैसे करें भगवान शिव की पूजा
ये भी पढ़ें:मासिक कृष्ण जन्माष्टमी इस दिन, जानें मुहूर्त व पूजा-विधि

डेट व स्नान-दान का मुहूर्त: हिन्दू पंचांग के अनुसर, फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि फरवरी 27, 2025 को 08:54 ए एम पर प्रारम्भ होगी। तिथि का समापन फरवरी 28 को 06:14 ए एम पर होगा। दृक पंचांग के अनुसार, फरवरी 27, 2025 को फाल्गुन अमावस्या मनाई जाएगी। इस दिन इन शुभ मुहूर्त में स्नान-दान किया जा सकता है-

  • ब्रह्म मुहूर्त 05:08 से 05:58
  • अभिजित मुहूर्त 12:11 से 12:57
  • विजय मुहूर्त 14:29 से 15:15
  • गोधूलि मुहूर्त 18:17 से 18:42

पूजा-विधि

1- स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें

2- हनुमान जी का जलाभिषेक करें

3- शिव जी का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें

4- अब प्रभु को लाल चंदन और लाल पुष्प अर्पित करें

5- मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें

6- श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें

7- पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी की आरती करें

8- हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएं

9- अंत में क्षमा प्रार्थना करें

महत्व: फाल्गुन अमावस्या के दिन दान और स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। फाल्गुन की अमावस्या पर दान करने से पितृ दोष के दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें