Aaj Ka Rashifal: 21 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
- Today Horoscope 21 February 2025 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 21 फरवरी 2025 को शुक्रवार है। आइए जानते हैं पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 21 फरवरी 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा वृश्चिक राशि में । सूर्य, बुध, शनि कुंभ राशि में। शुक्र और राहु मीन राशि के गोचर में हैं।
राशिफल-
मेष राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान भी अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
मिथुन राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। जो लोग बच्चे वाले हैं वे अपने बच्चों की सेहत पर ध्यान रखें। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- गृहकलह के संकेत हैं लेकिन घरेलू जीवन में, घरेलू सामग्रियों में और भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। फिर भी घरेलू सुख बाधित रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि- धन का आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार अच्छा। निवेश अभी वर्जित रहेगा। लाल वस्तु दान करें।
वृश्चिक राशि- धन-धान्य से परिपूर्ण होंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा है। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। शुभ समय। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- मन चिंतित रहेगा। थोड़ा सा खर्च की अधिकता भी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- आर्थिक उन्नति करेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- राजनीतिक लाभ मिलेगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। प्रेम-संतान अच्छा है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। व्यापार अच्छा है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।