Hindi Newsधर्म न्यूज़Ank rashifal 21 February 2025 tomorrow Horoscope Numerology Know your future by date of birth

अंकराशि: 21 फरवरी 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जानें जन्मतिथि से भविष्यफल

  • ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 20 Feb 2025 12:18 PM
share Share
Follow Us on
अंकराशि: 21 फरवरी 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जानें जन्मतिथि से भविष्यफल

Numerology Horoscope 21 February 2025: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 16 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 21 फरवरी का दिन...

मूलांक 1 : मूलांक 1 वालों को आज शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक स्थिति अच्छी रहेगी। सामाजिक कद बढ़ेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा।

ये भी पढ़ें:2 मार्च को शुक्र मीन राशि में होंगे वक्री, इन 3 राशियों को होगा फायदा

मूलांक 2: मूलांक 2 वालों को खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी, इसलिए खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय कहा जाएगा। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष मजबूत होगा।

मूलांक 3 : मूलांक 3 वाले आज गुस्से पर काबू रखें। जीवनसाथी के साथ अनबन के संकेत हैं। मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। धन की स्थिति अच्छी नजर आ रही है।

मूलांक 4 : मूलांक 4 वालों को आज कार्यों में सफलता हासिल होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पिता के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। यात्रा करने से बचें। जीवनसाथी के साथ पर नजर रखें। किसी नए व्यवसाय की शुरुआत न करें।

मूलांक 5 : मूलांक 5 वालों को आज बचकर दिन पार करना चाहिए। अपमानित होने का भय है। ऑफिस में पॉलिटिक्स का शिकार हो सकते हैं। वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। संतान की स्थिति मध्यम नजर आ रही है। वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें।

ये भी पढ़ें:विजया एकादशी रखने से क्या फल मिलता है? जानें डेट व पूजन व व्रत पारण का मुहूर्त

मूलांक 6: मूलांक 6 वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। शुभता के प्रतीक बने रहेंगे। लीक्विड फंड में बढ़ोतरी होगी। प्रेम-संतान का साथ मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि किसी अनजान व्यक्ति के साथ रुपए का लेन-देन करने से बचें।

मूलांक 7 : मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। विदेश यात्रा के योग हैं। कुछ जातकों के जीवन में नवप्रेम का आगमन होगा। सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापारिक लाभ व धन संचय करने में सफल रहेंगे।

मूलांक 8: आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। विदेशी कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। कुटुंब के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:महाशिवरात्रि के दिन करें ये 5 आसान उपाय, होगी भगवान शिव की कृपा

मूलांक 9 : पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत का ध्यान रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। पिता का सान्निध्य मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें