Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal Daily horoscope 6 september 2024 lucky zodiac signs rashi today bhavishyafal aries to pisces

Aaj Ka Rashifal : आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? जानें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

  • Horoscope 6 September 2024 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 5 सितंबर को गुरुवार है। गुरुवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तानFri, 6 Sep 2024 12:42 AM
share Share

Aaj Ka Rashifal Horoscope Today 6 September 2024 : ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। सूर्य, बुध सिंह राशि में। शुक्र, चंद्रमा, केतु कन्या राशि में। वक्री शनि कुंभ राशि में। राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

Rashifal (राशिफल) -

मेष राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा परेशानी में रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- मन परेशान रहेगा। बच्चों की सेहत खराब होने की स्थिति है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें और हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। गृह-कलह के संकेत हैं। सीने में विकार संभव है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- व्यापारिक स्थिति मध्यम। स्वास्थ्य परेशान रहेगा। प्रेम की स्थिति मध्यम। संतान की स्थिति मध्यम। कुल मिलाकर के एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- धन-हानि के संकेत हैं। स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान, व्यापार सही चल रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम और संतान का साथ होगा। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय, खर्च की अधिकता, मानसिक परेशानी, इत्यादि बनी रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट का संकेत है। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि- व्यापारिक स्थिति मध्यम दिख रही है। सीने में विकार संभव है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि- यात्रा में कष्ट संभव है। मान-सम्मान में ठेस लगने वाले काम न करें। धर्म में अतिवादी न बनें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम,संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- एक और खराब दिन रहेगा। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। कोई रिस्क न लें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और साथ पर भी ध्यान दें। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी मध्यम है। प्रेम, संतान की भी स्थिति मध्यम है। थोड़ा मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। हरी वस्तु पास रखें। गणेश जी को प्रणाम करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें