आज का राशिफल 24 जनवरी: पंडित जी से जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन? पढ़ें Rashifal
- Today Horoscope 24 January 2025 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 24 जनवरी 2025 को शुक्रवार है। आइए जानते हैं पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 24 जनवरी 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

ग्रहों की स्थिति : वक्री गुरु वृषभ राशि में, मंगल मिथुन राशि में वक्री गति से, केतु कन्या राशि में, चंद्रमा नीच के होकर वृश्चिक राशि में, बुध धनु राशि में, सूर्य मकर राशि में, शुक्र और शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।
राशिफल-
मेष राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। चोट-चपेट लग सकती है। प्रेम-संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। जीवन बहुत ही रंगीन और शुभ समय गुजरेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि- स्वास्थ्य कमजोर दिख रहा है। शत्रु उपद्रव कर सकते है। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी लगभग अच्छा है। दान वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कर्क राशि- भावुकता पर कंट्रोल रखें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार भी धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- गृहकलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। प्रेम-संतान भी अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करें, उन्हें लाल पुष्प अर्पित करें शुभ होगा।
तुला राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी लेकिन जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। पैसे के मामले में रिस्क न लें। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। शिव जी को प्रणाम करें, शुभ होगा।
धनु राशि- अत्यधिक खर्च मन को परेशान करेगा। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- आय के नवीन सोर्स बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा व व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।