karnataka elections 2023 constituency wise results - कर्नाटक इलेक्शन रिजल्ट सीटवार 2023
Hindi Newsविधानसभा चुनावकर्नाटक विधानसभा चुनाव

विधानसभा चुनाव 2023: सीटवार नतीजे

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के चुनाव नतीजों का इंतजार खत्म हो गया है। यहां सत्ता में रही भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला दिख रहा है। ज्यादातर एग्जिट पोल्स में कांग्रेस को बहुमत मिलने की बात कही गई थी, लेकिन कुछ अनुमानों में उसके जादुई आंकड़े से दूर रहने की भी संभावना जताई गई है। भाजपा ने अपने कार्यकाल के दौरान बीएस येदियुरप्पा को हटाकर बसवराज बोम्मई को कमान दी थी। यह चुनाव उनके लिए भी परीक्षा के तौर पर होगा। कर्नाटक में बीते 38 सालों से हर चुनाव में सत्ता बदलती रही है, लेकिन भाजपा इस बार रिवाज बदलने की उम्मीद कर रही है। वहीं एग्जिट पोल के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस को राज बदलने की उम्मीद दिख रही है। सबसे बड़ा नुकसान इस बार जेडीएस को होने की संभावना जताई गई है। उसे मैसुरु क्षेत्र में भी 18 सीटें ही मिलने का अनुमान है, जो उसका गढ़ रहा है। यहां वह आसानी से 35 से 40 तक सीटें जीत जाती थी। कर्नाटक का यह विधानसभा चुनाव 2024 के लोकसभा इलेक्शन के लिहाज से भी अहम है।

विधानसभा क्षेत्र( 0 )
Search Icon
  • सीट संख्या
  • विधानसभा सीट
  • उम्मीदवार
  • परिणाम
  • पार्टी