Hindi Newsमौसम न्यूज़Monsoon 2024 Update UP Delhi Bihar Monsoon Date IMD Rain Alert Weather Update Forecast Barish Hone Wali Hai Heatwave Temperature Today Weather today in Hindi Aaj ka mausam mausam ki jankari Temp today in Hindi

Monsoon Updates: बड़ी खुशखबरी, अगले तीन दिनों में यहां आ जाएगा मॉनसून, जानिए UP-दिल्ली में कब होगी एंट्री

Monsoon Update: यूपी, दिल्ली में इन दिनों सबसे ज्यादा मॉनसून का इंतजार हो रहा है। दोनों ही जगह अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। हीटवेव ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 18 June 2024 04:43 PM
share Share

Monsoon Update: यूपी -दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी की वजह से लोग बेहाल हैं। बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। ज्यादातर इलाकों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव चल रही है। ऐसे में लोग मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूपी, दिल्ली जैसे राज्यों में अभी मॉनसून के आने में चंद दिनों का इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने बताया है कि अभी मॉनसून महाराष्ट्र तक ही पहुंच सका है और कुछ दिनों में और आगे बढ़ने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून की उत्तरी सीमा नवसारी, जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, बीजापुर, सुकमा, मलकानगिरी, विजयनगरम से होकर गुजर रही है। अगले 3-4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। यानी कि इन राज्यों में अगले तीन से चार दिनों में मॉनसून आ सकता है।

यूपी और दिल्ली में कब आएगा मॉनसून?
यूपी, दिल्ली में इन दिनों सबसे ज्यादा मॉनसून का इंतजार हो रहा है। दोनों ही जगह अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। हीटवेव ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इस बीच, मॉनसून की बात करें तो यूपी में कुछ दिनों में ही मॉनसून का इंतजार खत्म हो सकता है। 20-25 जून के बीच मॉनसून की एंट्री यूपी में हो सकती है। हालांकि, प्री मॉनसून में लगभग 48 घंटे की देरी हो चुकी है। अब अनुमान जताया गया है कि 19 जून से यूपी के मौसम में बदलाव हो सकता है और प्री मॉनसून की बारिश हो सकती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां मॉनसून आने में अभी काफी समय है। 27 जून तक दिल्ली में मॉनसून की दस्तक की संभावना जताई गई है। हालांकि, मौसम विभाग ने कहा है कि अगले तीन से चार दिनों में दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। 

अगला लेखऐप पर पढ़ें