सावधान! आ रहा है चक्रवाती तूफान! इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश; IMD की बड़ी चेतावनी
- Cyclone Forecast: कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदलता है तो यह फेंगल के नाम से जाना जाएगा। यह नाम सऊदी अरब की ओर से रखा गया नाम होगा। कुछ समय पहले चक्रवात दाना भी आया था, जिसने तबाही मचाई थी।

Cyclone Forecast: बंगाल की खाड़ी में एक बार से चक्रवाती तूफान बनने की आशंका जताई गई है। इसकी वजह से दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस तूफान को फेंगल नाम दिया जाएगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सुमात्रा तट और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के पास भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण देखा गया है। यह सिस्टम 23 नवंबर तक कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल सकता है, जिसके बाद इसके और भी तेज होने की संभावना है। आने वाले दिनों में केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश आदि में मूसलाधार बारिश हो सकती है।
इस सिस्टम के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। इसका असर तमिलनाडु और श्रीलंका पर काफी असर पड़ सकता है, जिससे भारी बारिश और समुद्र की स्थिति खराब हो सकती है। मौसम विभाग ने 26 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान, 115.6 मिमी और 204.4 मिमी के बीच बारिश हो सकती है।
अगर यह कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदलता है तो इसका नाम फेंगल के नाम से जाना जाएगा। यह नाम सऊदी अरब की ओर से रखा गया नाम होगा। कुछ समय पहले चक्रवात दाना भी आया था, जिसने भयंकर तबाही मचाई थी। फेंगल इस मौसम का दूसरा चक्रवात होने जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक अभी इसके सटीक मार्ग को लेकर और स्टडी कर रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यह चेन्नई के तट को पार कर सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, ''आज 21 नवंबर, 2024 को 0830 बजे IST पर सुमात्रा तट से दूर भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना है। इसके प्रभाव में, 23 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद, इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में एक डिप्रेशन में तीव्र होने की संभावना है।
इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि तमिलनाडु में 21, 25-27 नवंबर, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 26 और 27 नवंबर, केरल और माहे में 21, 26 और 27 नवंबर, रायलसीमा में 26 और 27 नवंबर को भारी बारिश होने की संभावना है।
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।