Notification Icon
Hindi Newsवायरल न्यूज़ Viral video of 12 feet python in toilet

शौच के लिए बैठे युवक की अजगर से मुठभेड़, टॉयलेट में फैला खून ही खून; फिर जो हुआ... हैरान कर देगा VIDEO

  • सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक अजगर टॉयलेट में नजर आ रहा है। क्या है इस वीडियो के पीछे की कहानी, आइए जानते हैं।

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 22 Aug 2024 05:23 PM
share Share

थाईलैंड एक असामान्य और भयानक घटना सामने आई है। यह घटना समुत प्राकन इलाके में घटी जहां एक युवक को टॉयलेट में 12 फुट लंबे अजगर से सामना हुआ। अजगर के अपनी मुठभेड़ की कहानी को युवक ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस घटना ने न केवल स्थानीय लोगों को चौंका दिया बल्कि सोशल मीडिया पर भी व्यापक तौर पर लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

युवक के पोस्ट के मुताबिक, नित्य कर्म के लिए थानत थांगटेवानन नाम का युवक शौचालय गया था। जैसे ही वह टॉयलेट सीट पर बैठा एक अजगर ने अचानक हमला कर दिया। 12 फुट लंबे इस अजगर ने युवक जननांगों को दांतों से काट लिया। युवक को महसूस हुआ कि उसे नीचे कुछ चुभ रहा है। उसे काफी तेज दर्द हुआ है। जैसे ही उसने यह मंजर देखा तो हैरान रह गया। थानत ने देखा कि उसकी टॉयलेट सीट के भीतर एक विशाल अजगर है।

हालांकि, थानत ने इस स्थिति में भी धैर्य और साहस का परिचय दिया। उसने तुरंत अजगर का मुंह पकड़ा और उसे कमोड से बाहर खींचने का प्रयास किया। थानत ने बताया कि इस दौरान अजगर  उसके हाथों पर कई जगह काट लिया। हालांकि, थानत ने पोस्ट में बताया कि इस मुठभेड़ में वह अजगर को मारने में कामयाब रहा।

अजगर ने थातन को कई जगह काटा था। हालांकि, वह विषहीन था जिससे थानत को अधिक तकलीफ का सामना नहीं करना पड़ा। घटना के बाद थातन ने अस्पताल जाकर सर्जरी करवाई और जरूरी इंजेक्शन लिए। इसके बाद वह घर लौटा और स्थिति सामान्य हो गई। पूरे घटनाक्रम का वीडियो और तस्वीरें थानत ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिसमें उसने विकट परिस्थिति का विस्तार से वर्णन किया गया है। वीडियो में थानत को अजगर का मुंह मजबूती से पकड़े हुए देखा जा सकता है, जबकि टॉयलेट में खून फैला हुआ है।

यहां देखें वीडियो

 

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें