Hindi Newsवायरल न्यूज़ Viral news accident made a couple Two strangers fall in love due to a car accident

एक्सीडेंट ने बना दी जोड़ी; कार दुर्घटना की वजह से एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए दो अजनबी

  • Viral news: चीन में एक 33 साल के व्यक्ति की कार का एक लड़की से एक्सीडेंट हो जाता है। इस दुर्घटना में लड़की की कॉलर बोन टूट जाती है। अपनी गलती को मानते हुए ली लड़की की मेडीकल की सारी जिम्मेदारी उठाता है। वहां पर यह दोनों रोज मिलते हैं और इनके बीच में प्यार हो जाता है।

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तानSat, 22 Feb 2025 02:14 AM
share Share
Follow Us on
एक्सीडेंट ने बना दी जोड़ी; कार दुर्घटना की वजह से एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए दो अजनबी

दुनिया में कई बार चीजें इतनी अलग तरीके से घटती हैं कि लोगों को किस्मत जैसी बातों पर यकीन होना शुरू हो जाता है। ऐसी घटनाओं की जानकारी जब सोशल मीडिया पर आती है तो लोगों के बीच में यह काफी वायरल भी हो जाती हैं। ऐसी ही एक घटना चीन में घटी यहां पर एक लड़का और लड़की की गाड़ियों का आपस में भीषण एक्सीडेंट होता है और फिर समय के साथ उन दोनों में प्यार भी हो जाता है।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक इस पूरे वाकये की शुरुआत तब हुई जब 36 साल का ली अपनी गाड़ी को तेज रफ्तार के साथ दौड़ा रहा था। ली को एक जगह जल्दी पहुंचना था इसलिए उसने गाड़ी की रफ्तार को लगातार बढ़ाए ही रखा। ऐसे में एक जगह पर इलेक्ट्रिक बाइक पर सामने से आ रही एक महिला ली की तेज रफ्तार कार से टकरा जाती है। यह घटना इतनी तेज थी कि महिला की कॉलर बोन टूट जाती है। ली दौड़कर महिला के पास आता है और माफी मांगता है। वह महिला की इलाज की जिम्मेदारी भी उठाता है।

अस्पताल में भर्ती महिला ली के प्यारे स्वाभाव को देखकर उसके प्रति आकर्षित हो जाती है। जब तक वह वहां पर भर्ती रहती है तब तक ली रोजाना उसे देखने के लिए आता है। उस दौरान उन दोनों ने आपस में खूब बातें की और अपने जीवन के बारे में जानकारी साझा की। इससे प्रभावित होकर महिला के माता-पिता ने ली को दोषी नहीं माना और उसे मुआवजा देने के लिए भी बाध्य नहीं किया।

ये भी पढ़ें:VIRAL: महाकुंभ नहीं जा पाए? कोई नहीं, अब करिए डिजिटल स्नान सिर्फ इतने रुपए में
ये भी पढ़ें:डूबते आदमी के लिए देवदूत बना घोड़ा, खुद की जान गंवाकर बचाया व्यक्ति का जीवन

इस दुर्घटना के तीन हफ्ते के बाद महिला ने ली को प्रपोज कर दिया। लेकिन दोनों की उम्र के बीच में 9 साल के अंतर को देखते हुए ली ने इस रिश्ते को अस्वीकार कर दिया। हालांकि महिला ली के प्रेम में पड़ चुकी थी और ली के मन में भी उसे लेकर भावनाएं उमड़ रही थी। ऐसे में दोनों ने साथ में फिल्म देखने का सोचा। वहां पर ली ने भी अपनी फीलिंग्स को शेयर कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें