Hindi Newsवायरल न्यूज़ US millionaire Bryan Johnson injects himself with horse tranquilliser see what happen

बाबा रामदेव पर कमेंट करने वाले अमेरिकी अरबपति ने खुद पर लगाया घोड़े का इंजेक्शन, फिर क्या हुआ

  • बाबा रामदेव की फिटनेस पर कमेंट करने वाले अमेरिकी अरबपति ने खुद पर अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट किया। उन्होंने खुद पर घोड़े को बेहोश करने वाला इंजेक्शन लगाया। यह भी बताया कि क्या हुआ।

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तानThu, 20 Feb 2025 06:15 PM
share Share
Follow Us on
बाबा रामदेव पर कमेंट करने वाले अमेरिकी अरबपति ने खुद पर लगाया घोड़े का इंजेक्शन, फिर क्या हुआ

योग गुरु बाबा रामदेव की फिटनेस पर कमेंट करने वाले अमेरिकी अरबपति ब्रायन जॉनसन ने खुद पर एक अजीब प्रयोग किया है। उन्होंने खुलासा किया कि प्रयोग के तौर पर उन्होंने खुद पर घोड़े को बेहोश करने वाला इंजेक्शन लगाया। ब्रायन अपनी बायोलॉजिकल उम्र को घटाने के दावे को लेकर चर्चित हैं।

ब्रायन जॉनसन हाल ही में भारत में सुर्खियों में रहे। उन्होंने अरबपति निखिल कामथ के पॉडकास्ट को बीच में ही छोड़ दिया था। उन्होंने बाद में बताया कि दिल्ली की वायु प्रदूषण ने उन्हें परेशान कर दिया है। कुछ दिन पहले बाबा रामदेव ने सोशल मीडिया पर घोड़े से रेस लगाते हुए अपना वीडियो शेयर किया था। बाबा रामदेव ने फिटनेस के पीछे पतंजलि के कुछ उत्पादों का जिक्र किया। इस पर ब्रायन ने हरिद्वार में वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया और खूब आलोचना की। अब वो एक और अजीबोगरीब प्रयोग को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

घोड़े को बेहोश करने वाला इंजेक्शन

जॉनसन ने घोड़ों को बेहोश करने वाले ट्रैंक्विलाइज़र "Ketamine" का इंजेक्शन लिया और 15 दिनों तक अपने दिमागी डेटा को ट्रैक किया। उन्होंने बताया कि इस इंजेक्शन ने उनके दिमागी गतिविधियों को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर लिखा, "मैंने Ketamine का इंजेक्शन लगाया और 15 दिनों तक अपने ब्रेन डेटा को ट्रैक किया। इसने मेरे दिमाग को पूरी तरह से स्क्रैम्बल कर दिया।" जॉनसन ने अपने दिमागी बदलाव को एक हवाई यातायात नेटवर्क से तुलना करते हुए कहा कि Ketamine लेने के बाद उनके दिमाग की गतिविधियाँ पूरी तरह से बदल गईं।

ये भी पढ़ें:बाबा रामदेव के वीडियो पर अमेरिकी अरबपति का ऐसा कमेंट, योग गुरु ने कर दिया ब्लॉक

बताया-क्यों किया ऐसा प्रयोग

ब्रायन ने कहा, "सामान्य तौर पर दिमाग की गतिविधियां एक व्यवस्थित पैटर्न में चलती हैं, लेकिन Ketamine लेने के बाद, यह पैटर्न टूट गया और मेरा दिमाग छोटी, कम उपयोग होने वाली जगहों पर ज्यादा सक्रिय हो गया, जैसे अमेरिका, यूरोप और एशिया में छोटे एयरपोर्ट्स पर उड़ानें डायवर्ट हो जाएं।" उनका दावा है कि यह "ब्रेन एक्टिविटी की कठोरता को कम कर उसे अधिक लचीला और विविधतापूर्ण बना सकता है, जिससे नए विचारों और संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं।"

पहले भी कर चुके हैं अजीबोगरीब प्रयोग

ब्रायन जॉनसन अपने अजीबोगरीब प्रयोगों के लिए जाने जाते हैं। पिछले महीने उन्होंने अपनी और अपने किशोर बेटे की नाइटटाइम इरेक्शन्स से जुड़े डेटा को शेयर कर सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया था। उन्होंने नींद की गुणवत्ता, इरेक्शन की संख्या, कुल अवधि और इरेक्शन की औसत गुणवत्ता जैसे डेटा की तुलना सार्वजनिक रूप से कर दी थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें