Notification Icon
Hindi Newsवायरल न्यूज़ iraq ancient city on river emerged after 3400 year htgp

अचानक नदी के नीचे से उभरा 3400 साल पुराना शहर, सामने आए बड़े राज

अवशेष में मिलीं मोटी मिट्टी की दीवारों के साथ इमारतों में भी बड़े ही करीने से डिजाइन किया गया था। इतने लंबे समय तक जलमग्न होने के बावजूद दीवारें चमत्कारिक रूप से अच्छी तरह से संरक्षित थीं।

Gaurav लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 1 June 2022 01:14 PM
share Share

धरती के कई ऐसे हिस्से हैं जहां कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं जब प्रकृति अपने में समाई पुरानी चीजों को दिखाती है। हाल ही में इराक से ऐसा ही एक मामला आया है जब वहां 3400 साल पुराने शहर का पता लगाया गया है। हजारों सालों पुराना यह शहर टिगरिस नदी के नीचे मिला है। पुरातत्वविदों ने हाल में इसके बारे में जानकारी दी है। इसके बाद इस शहर की चर्च पूरी दुनिया में हो रही है।

दरअसल, यह घटना इराक के कुर्दिस्तान प्रांत की है। न्यू यॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुरातत्वविदों की एक टीम ने इस शहर का पता लगाया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस शहर को मिटानी साम्राज्य ने 1475 ईसा पूर्व और 1275 ईसा पूर्व के बीच बसाया था। इसके बाद यह धीरे-धीरे नदी में समा गया। हाल ही में जब नदी में पानी कुछ कम हुआ तो यह ऊपर दिखने लगा और उभर आया।

यह भी बताया जा रहा है कि इस मामले पर पुरातत्वविदों की टीम काफी समय से काम कर रही थी और मोसुल बांध में पानी कम होने के कारण इस पर काम तेजी से किया गया। जैसे ही नदी का पानी और कम हुआ इसके अवशेष उभरकर ऊपर आ गए। नदी के अवशेषों में मिट्टी-ईंट की दीवार, कई टावर, बहु-मंजिला इमारतों के साथ अन्य बड़ी संरचनाएं शामिल हैं।

इन अवशेषों के साथ ही इस पर कई प्रकार की रिसर्च भी शुरू हो गई हैं। फिलहाल जर्मन और कुर्दिश पुरातत्वविदों की टीम इस इलाके में स्टडी कर रही है। उन्होंने 100 पुरानी मिट्टी की बनी हुई टैबलेट निकाली है। जो शहर सूखे की वजह से सामने आया है, वहां मिट्टी से बनी हुई दीवारें हैं और यह किसी महल का हिस्सा लग रहा है।

यह भी बताया जा रहा है कि अवशेष में मिलीं मोटी मिट्टी की दीवारों के साथ इमारतों में भी बड़े ही करीने से डिजाइन किया गया था। इतना ही नहीं इतने लंबे समय तक जलमग्न होने के बावजूद दीवारें चमत्कारिक रूप से अच्छी तरह से संरक्षित थीं। यह भी बताया गया कि 1980 के दशक की शुरुआत में जब यहां मोसुल बांध बनाया गया था तब ये शहर दफन हो गया था। अब यह एक बार फिर सुर्खियों में है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें