Notification Icon
Hindi Newsवायरल न्यूज़ Did ABP News show Manoj Tiwari NDA lagging behind in Lok Sabha elections Know truth

एबीपी न्यूज ने लोकसभा चुनाव में मनोज तिवारी और NDA को दिखाया पीछे? जानिए वायरल ग्राफिक्स की सच्चाई

26 दिसंबर 2023 को अपलोड किए गया वीडियो मिला। इस वीडियो में भी मनोज तिवारी को ठीक ठाक अंतर से आगे बताया गया था। इतना नहीं इस ग्राफिक्स में भी वह सब आंकड़े मौजूद था, जिसका ज़िक्र ऊपर किया गया है।

Admin लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 29 May 2024 12:08 PM
share Share

सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज का एक कथित ग्राफिक्स काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मौजूद ओपिनियन पोल में यह दावा किया जा रहा है कि दिल्ली की उत्तर पूर्व लोकसभा सीट से मनोज तिवारी की सीट खतरे में है और इंडिया गठबंधन को एनडीए से ज्यादा सीटें मिल सकती हैं।

हालांकि, हमने अपनी जांच में पाया कि वायरल ग्राफिक्स एडिटेड है। असल ग्राफिक्स में मनोज तिवारी को ठीक ठाक अंतर से आगे बताया गया है। वहीं एनडीए गठबंधन को इंडिया गठबंधन से काफी आगे दिखाया गया है।

गौरतलब है कि 26 मई को दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर चुनाव हो चुके हैं। इन सभी सीटों पर चुनावी फैसला 4 जून को आएगा। हालांकि वर्तमान में सभी सात लोकसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। इन सभी सीटों पर मुख्य मुकाबला आप और कांग्रेस वाले इंडिया गठबंधन एवं भाजपा के बीच है।

वायरल ग्राफिक्स में नीचे एबीपी न्यूज का लोगो मौजूद है। इस ओपिनियन पोल में एनडीए को 232-253 सीटें और इंडिया गठबंधन को 258-286 सीटें मिलने एवं अन्य को 35-65 सीटें दी गई हैं। सबसे नीचे छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों का ओपिनियन पोल दिया गया है। इसके अलावा बीच में मनोज तिवारी की तस्वीर के साथ यह लिखा हुआ है कि “उत्तर पूर्व दिल्ली से मनोज तिवारी की सीट खतरे में।”

यह ग्राफिक्स सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर भी वायरल है।

Fact Check/Verification

Newschecker ने वायरल ग्राफिक्स की पड़ताल के लिए कीफ्रेम की मदद रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान हमें एबीपी न्यूज के फेसबुक अकाउंट से 26 दिसंबर 2023 को अपलोड किया हुआ वीडियो मिला।

करीब 9 मिनट के इस वीडियो में 3 मिनट पर हमें मनोज तिवारी वाला वह हिस्सा मिला। हालांकि, इस ग्राफिक्स में मनोज तिवारी को उत्तर पूर्व दिल्ली से “ठीक ठाक अंतर से आगे” बताया गया था। इतना ही नहीं हमने यह भी पाया कि असल ग्राफिक्स में एनडीए को 295-335 और इंडिया गठबंधन को 165-205 सीटें दी गई थी।

इसके अलावा, उत्तर भारत में एनडीए को 150-160 और इंडिया गठबंधन को 20-30 सीटें दी गई थी। आप ये अंतर ऊपर मौजूद तस्वीर में भी देख सकते हैं।

इसके अलावा, हमें एबीपी न्यूज के यूट्यूब अकाउंट से भी 26 दिसंबर 2023 को अपलोड किए गया वीडियो मिला। इस वीडियो में भी मनोज तिवारी को ठीक ठाक अंतर से आगे बताया गया था। इतना नहीं इस ग्राफिक्स में भी वह सब आंकड़े मौजूद था, जिसका ज़िक्र ऊपर किया गया है।
 

खोजने पर हमें एबीपी न्यूज के X अकाउंट से भी 27 मई 2024 को किया गया पोस्ट मिला, जिसमें उन्होंने वायरल ग्राफिक्स को फर्जी बताते हुए लिखा था, “सोशल मीडिया पर ओपिनियन पोल को लेकर abp न्यूज़ का Fake Screenshot वायरल हो रहा है। ऐसी खबर ABP News पर प्रसारित नहीं की गई है।”

Conclusion

हमारी जांच में मिले साक्ष्यों से यह साफ है कि एबीपी न्यूज के नाम पर वायरल हुआ ये ग्राफिक एडिटेड है।

डिस्क्लेमर: इस स्टोरी को न्यूजचेकर ने प्रकाशित किया था, जिसे लाइव हिन्दुस्तान ने पुनर्प्रकाशित किया है। यह Shakti Collective प्रोजेक्ट के तहत किया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें