Notification Icon
Hindi Newsवायरल न्यूज़ 50 Rupees meal viral video Anand Mahindra also surprise

दाल मखनी, शाही पनीर, रायता और बटर नान का जायका, सिर्फ 50 रुपये में राजसी भोज! आनंद महिंद्रा भी हैं दंग

  • आनंद महिंद्रा द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में दिल्ली का एक फूड स्टॉल दिखाया गया है, जहां का विक्रेता महज 50 रुपये में स्वादिष्ट और भरपूर भोजन बेच रहा है।

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 29 Aug 2024 05:24 PM
share Share

जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा न केवल अपनी व्यावसायिक गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध हैं बल्कि वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर ऐसे वीडियो और कंटेंट साझा करते हैं जो लोगों को दिलचस्प और प्रेरणादायक लगते हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा किया जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। इस वीडियो में एक दिल्ली के खाद्य विक्रेता की सादगी और उदारता को देखा जा सकता है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है।

आनंद महिंद्रा द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में दिल्ली का एक फूड स्टॉल दिखाया गया है, जहां का विक्रेता महज 50 रुपये में स्वादिष्ट और भरपूर भोजन बेच रहा है। इस भोजन में दाल मखनी, शाही पनीर, बूंदी रायता और बटर के साथ दो बड़े आकार के नान शामिल हैं। इस कम कीमत में इतनी वैरायटी देखकर लोग हैरान हो गए हैं। महिंद्रा ने इस वीडियो के साथ एक टिप्पणी भी की जिसमें उन्होंने लिखा, "इस सज्जन को देश का महंगाई विरोधी सम्राट नियुक्त किया जाना चाहिए।"

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रियता हासिल की है। अब तक इस वीडियो को 10 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और इसे 19 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर खूब प्रतिक्रियाएं दी हैं। कई लोगों ने इसे अविश्वसनीय बताया। एक यूजर ने कहा, "ऐसे खाने के लिहाज से यह कीमत बहुत कम है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "वह बहुत दयालु व्यक्ति लगता है।" हालांकि, कुछ ने गुणवत्ता पर संदेह जताया लेकिन अधिकांश ने इस व्यापारी की सादगी और सेवा भाव की प्रशंसा की।

यहां देखें वीडियो

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें