पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
विकासगर, कार्यालय संवाददाता। सहसपुर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से

सहसपुर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की गई है। महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि नशे के खिलाफ सहसपुर पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए जगह-जगह चेकिंग की जा रही है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने तिपरपुर से एक महिला को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। महिला की पहचान सीतो देवी पत्नी स्व. मांगेराम निवासी तिपरपुर सभावाला के रूप में हुई है। बताया कि महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। आग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।