Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़विकासनगरGrand Ganapati Visarjan Celebrated at Vaishno Mata Temple in Herbertpur

गणपति की प्रतिमा का यमुना तट पर किया विसर्जन

विकासनगर के हरबर्टपुर में वैष्णो माता मंदिर में गणपति की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से किया गया। श्रद्धालुओं ने यमुना तट तक 'गणपति बप्पा मोरिया' के जयकारों के साथ यात्रा की। विसर्जन से पहले भोग अर्पित...

Newswrap हिन्दुस्तान, विकासनगरSun, 15 Sep 2024 01:15 PM
share Share

विकासनगर, संवाददाता। वैष्णो माता मंदिर हरबर्टपुर में स्थापित गणपति की प्रतिमा का रविवार को धूमधाम से विसर्जन किया गया। मंदिर से लेकर यमुना तट तक गणपति बप्पा मोरिया की गूंज रही। तट पर श्रद्धालुओं ने गणपति को प्रतिमा को विसर्जित किया।

आठ दिनों तक पूजन के बाद रविवार सुबह से ही गणपति विसर्जन की तैयारियां शुरू हो गई थीं। मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में बप्पा को भोग चढ़ाया गया। दोपहर बाद ढोल-बाजों के साथ मंदिर परिसर से गणपति बप्पा की सवारी निकली। महिला और पुरुष भक्त ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ... की गूंज के साथ नाचते गाते चल रहे थे। ढोल नगाड़ों से पूरा इलाका गुंजायमान रहा। विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर अबीर गुलाल उड़ाया। कुछ श्रद्धालु गणपति की छोटी प्रतिमाओं को गोद में लेकर चल रहे थे। मंदिर परिसर से पांवटा रोड, आसन बैराज झील होते हुए यमुना तट पर रामपुर मंडी में श्रद्धालुओं ने प्रतिमा का विसर्जन किया। रास्ते में झूमते नाचते हुए विसर्जन स्थल पर पहुंचकर विधि विधान से गणपति की प्रतिमा को विसर्जित करते हुए श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। विसर्जन यात्रा में महावीर प्रसाद नौटियाल, संतोष रावत, विनोद कश्यप, राहुल शर्मा, भगवान सिंह, अनिल नेगी, कुलदीप नेगी, अनिल कांडपाल, जनार्दन जोशी, दिनेश कौशिक, सुभाष जोशी, जसविंदर सिंह, सुभाष शर्मा, शशि, अर्चना, इंद्रा, रेखा, सुनीता, प्राची रावत, पुष्पा जोशी आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें