कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को चिन्यालीसौड़ में पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर ध्वजारोहण किया गया और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। नगर...

भारतीय जनता पार्टी चिन्यालीसौड़ के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पाटी्र का ध्वजारोहण किया तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। रविवार को भाजप चिन्यालीसौड़ के कार्यकर्ता यूजेवीएनएल के गेस्ट हाऊस में एकत्रित हुए। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष मनीष कुकरेती ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को ही पार्टी की स्थापना हुई थी। कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित दल है, जो कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करता है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाकर सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा करें। मौके पर अध्यक्ष मनीष कुकरेती, जिला उपाध्यक्ष विजय बडोनी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुभाष नौटियाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष डा अमित सकलानी प्रशासक शैलेन्द्र कोहली, विजय पाल महन्त, सुफल दास ,संजय कंडियाल, लक्ष्मण सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।