Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Uttarakhand Weather: cold record broken three years March snowfall in Kedarnath Badrinath

Uttarakhand Weather: ठंड का तीन साल का रिकॉर्ड मार्च में टूटा, केदारनाथ-बदरीनाथ में बर्फबारी

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। देहरादून, रुड़की, नैनीताल आदि मैदानी शहराें में बारिश हो रही है। पर्वतीय जिलों में बर्फबारी का दौर जारी है।

Uttarakhand Weather: ठंड का तीन साल का रिकॉर्ड मार्च में टूटा, केदारनाथ-बदरीनाथ में बर्फबारी
Himanshu Kumar Lall देहरादून, कार्यालय संवाददाता, Sat, 1 April 2023 09:13 AM
हमें फॉलो करें

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। देहरादून, रुड़की, नैनीताल आदि मैदानी शहराें में बारिश हो रही है। पर्वतीय जिलों में बर्फबारी का दौर जारी है। केदारनाथ और बदरीनाथ धामों में भी पिछले दो दिनों से बर्फबारी हो रही है। 

बर्फबारी के बाद मैदानी शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पारा गिरने के बाद मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। ठंड बढ़ने से लोगों को मजबूरन गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। जबकि, पर्वतीय इलाकों में लोगों ने ठंड से बचाव को एक बार फिर हीटर चलाना शुरू कर दिया। 

देहरादून में करीब 20 घंटे में बारिश से मौसम जनवरी जैसा हो गया। लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। 24 घंटे के भीतर 30 एमएम से ज्यादा बारिश हुई। इससे 24 घंटे में पारा 13.9 डिग्री लुढ़क गया। दून में मार्च में ठंड का तीन साल का रिकॉर्ड टूटा है।

मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री कम 18.3 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को तापमान 32.2 डिग्री था। मार्च का आखिरी दिन 2020 के बाद सबसे ज्यादा ठंडा रहा। 2020 में मार्च में तापमान 15.2 डिग्री गया था। जबकि 2021 में 25.8 और 2022 में 25.6 डिग्री रहा था। इस बार मार्च फरवरी से भी ठंडा रहा। फरवरी में अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री से नीचे नहीं गया था।

बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने उत्तराखंड में चार अप्रैल तक बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक 3000 मीटर ऊंचाई से ऊपर बर्फबारी भी हो सकती है। एक अप्रैल को बारिश के बाद दो अप्रैल को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश होगी। तीन और चार अप्रैल को अच्छी बारिश की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News,   बॉलीवुड न्यूज,  बिजनेस न्यूज,  टेक ,  ऑटो,  करियर ,और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें