Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़Mulayam Singh Yadav chotti bahu Arpana Yadav reached Uttarakhand took blessings here

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अर्पणा यादव पहुंची उत्तराखंड, यहां दर्शन कर लिया आशीर्वाद

भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव बुधवार सांय को उत्तरकाशी पहुंची। जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए आम बजट की जमकर सराहना की है।

Himanshu Kumar Lall उत्तरकाशी, संवाददाता, Wed, 1 Feb 2023 01:50 PM
share Share

भारतीय जनता पार्टी की नेता अपर्णा यादव बुधवार सांय को उत्तरकाशी पहुंची। जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की ओर से जारी किए गए आम बजट में महिलाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। महिलाओं के लिए नई योजना के तहत 7.5 प्रतिशत की दर से महिला सम्मान बचत पत्र जारी किए जा रहे हैं। 

समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे स्व. मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू व भाजपा नेत्री अपर्णा यादव बुधवार सांय को अपने मायके उत्तरकाशी पहुंची। जहां मातली हैलीपैड पर बरसाली क्षेत्र के लोगों एवं भाजपा नेताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे उत्तरकाशी के प्रसिद्ध विश्वनाथ मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना कर अपनी व परिवार की कुशलता की कामना की।

वरिष्ठ भाजपा नेता लोकेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व सूचना आयुक्त व अर्पणा के पिता अरविंद बिष्ट ने अपने घर पर सैणी में पांच दिवसीय अनुष्ठान रखा है, जो गुरूवार को पूर्ण होगा। इस पूजा अर्चना के कार्यक्रम में अपने सभी परिजनों  सहित  अपर्णा को भी शामिल होने के लिए बुलाया है।

बताया कि गुरूवार को पूर्णाहुति होने के बाद प्रसाद गृहण कर वह वापस यूपी के लिए रवाना होगी। वहीं दूसरी आरे विश्वनाथ के दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत करती अर्पणा ने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री सीता रमण ने जो बुधवार को आम बजट पेश किया है, उसमें महिलाओं को विशेष ध्यान रखा गया है। इस आम बजट में हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है। जिस पर लोगों में काफी खुशी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें