Uttarakhand Corona Update: उत्तराखंड में तेजी से बढ़े कोविड के केस, 24 घंटे में 59 से 88 हुए मामले
उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। गुरुवार को जहां 59 नये मरीज सामने आए थे। वहीं शुक्रवार को ये संख्या 88 पहुंच गई। अचानक मरीजों की संख्या में ये उछाल आया है। 32...

उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। गुरुवार को जहां 59 नये मरीज सामने आए थे। वहीं शुक्रवार को ये संख्या 88 पहुंच गई। अचानक मरीजों की संख्या में ये उछाल आया है। 32 मरीजों की रिकवरी भी हुई। एक मरीज की मौत हुई। एक्टिव केस की संख्या 302 पहुंच गई है। कोविड के मरीजों की संख्या में ये उछाल तेजी के साथ सामने आ रहा है। दो दिन पहले बुधवार को 38 मरीज सामने आए थे। एक दिन के गैप में ये संख्या 88 पहुंच गई है। इसके चलते संक्रमण दर भी 0.65 प्रतिशत पहुंच गई।
रिकवरी दर 95.96 प्रतिशत पहुंची। सबसे अधिक 48 मरीज देहरादून में सामने आए। पांच केस अल्मोड़ा, एक बागेश्वर, एक चमोली, दो चंपावत, नौ हरिद्वार, आठ नैनीताल, तीन पौड़ी, 11 यूएसनगर में सामने आए। पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी ही ऐसे जिले रहे, जहां कोई कोविड का केस सामने नहीं आया। राज्य में शुक्रवार को 16708 सैंपल जांच को भेजे गए। कोविड से मरने वालों की कुल संख्या 7418 पहुंच गई है। छह महीने बाद राज्य में सबसे अधिक कोविड के ये केस सामने आए हैं। इससे पहले छह जुलाई को 89 केस सामने आए थे। इसके साथ ही साढ़े तीन महीने बाद एक्टिव केस की संख्या 300 के पार पहुंची है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।