Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़श्रीनगरCongress Launches Kedarnath Pilgrimage Journey Amidst Allegations Against BJP

कांग्रेस की द्वितीय चरण की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा आज से

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा का दूसरा चरण गुरुवार से शुरू होगा। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। यात्रा का समापन 13 सितंबर को...

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रीनगरWed, 11 Sep 2024 11:25 AM
share Share

श्रीनगर, संवाददाता। कांग्रेस की द्वितीय चरण की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा गुरुवार से शुरू होगी। बुधवार को केदारनाथ जाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने श्रीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। माहरा ने जीएमवीएन सभागार में बैठक लेते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं से दूसरे चरण की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। कांग्रेस प्रदेश सचिव मीडिया रामलाल नौटियाल ने कहा कि प्रदेश के मठ मंदिरों को बचाने को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में ऐतिहासिक यात्रा चला रही है। कहा कि हमारे मठ और मंदिरों को भाजपा साजिश के तहत अन्यत्र शिफ्ट करना चाहती है। जिसे कांग्रेस द्वारा कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होनें बताया गुरुवार को सीतापुर में सुबह साढ़े सात बजे सेवादल कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण के उपरान्त सीतापुर से केदारनाथ के लिए यात्रा प्रारम्भ होगी तथा सायंकाल श्री केदारनाथ पहुंचेगी। बताया कि केदारानाथ में रात्रि विश्राम के बाद 13 सितम्बर को सुबह केदारनाथ में जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन किया जाएगा। मौके पर कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा,वीरेंद्र राणा, अंकित सिंह, बिरेंद्र सिंह राणा ,उदय सिंह रावत, अनिल कुमार, सूरज घिल्ड़ियाल, बीरेंद्र सिंह नेगी, लाल सिंह, भवानी गायत्री, सतीश पटवाल, विनोद मैठाणी, रजनी देवी, सुमन आनंद आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें