Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़senior ias officer anand vardhan appointed as new chief secretary of uttarakhand

वरिष्ठ IAS अधिकारी आनंद वर्धन को मिला प्रमोशन, धामी सरकार ने बनाया नया मुख्य सचिव

उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन को उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

Sneha Baluni देहरादून। एएनआईFri, 28 March 2025 10:37 AM
share Share
Follow Us on
वरिष्ठ IAS अधिकारी आनंद वर्धन को मिला प्रमोशन, धामी सरकार ने बनाया नया मुख्य सचिव

उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन को उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। दरअसल, वर्तमान सचिव राधआ रतूड़ी का सेवा विस्तार 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। जिसकी वजह से उनकी जगह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की नियुक्ति की गई है। राज्य में सीनियर अधिकारी होने की वजह से उनका चुनाव लगभग तय ही माना जा रहा था। जिसपर शुक्रवार को राज्य सरकार ने मुहर लगा दी।

धामी सरकार ने आईएएस वर्धन को लेकर आदेश जारी किया है। जिसमें लिखा है, 'शासन द्वारा कार्यहित में आपको (आईएएस आनंद वर्धन) दिनांक एक अप्रैल, 2025 से मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन के पद पर तैनात करने का निर्णय लिया गया है। कृपया तदनुसार नवीन पदभार ग्रहण करने का कष्ट करें।' बता दें कि एक अप्रैस से मुख्य सचिव का पदभार संभालने वाले वर्धन वर्तमान में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

कौन हैं आईएएस आनंद वर्धन

आनंद वर्धन 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मुख्य सचिव की रेस में उनका नाम सबसे आगे चल रहा था क्योंकि वे सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। वे 2027 में रिटायर हो जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें