Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुद्रपुरHimalayan Conservation Drive 9705 Students and Teachers Take Pledge in Udham Singh Nagar

हिमालय के पर्यावरण को बचाने के लिए उठे हजारों हाथ

हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के तहत ऊधमसिंह नगर में 15 स्थानों पर 9705 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हिमालय के पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रतिज्ञा ली। पिछले पांच दिनों में 106 स्थानों पर 48863 लोगों...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरFri, 6 Sep 2024 12:21 PM
share Share

हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को छठे दिन ऊधमसिंह नगर के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पर्यावरण को समर्पित हिमालय बचाओ अभियान के तहत शुक्रवार को जिले में 15 जगहों पर 9705 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हिमालय के पर्यावरण के संरक्षण की प्रतिज्ञा ली। हिन्दुस्तान हिमालय बचाओ अभियान की शुरुआत पिछले रविवार से हुई थी। हिमालय को संरक्षण और पर्यावरण को सुरक्षित रखने और जागरूक करने के लिए जिले में पिछले पांच दिनों में 106 जगह में 48863 लोगों ने हिमालय को संरक्षित करने की प्रतिज्ञा ली। छठे दिन शुक्रवार को जिले में पर्यावरण को अपना मित्र और हिमालय को बचाने के लिए 15 जगहों हिमालय को बचाने का प्रतिज्ञा ली। इसमें 9705 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हिमालय को संरक्षित करने की प्रतिज्ञा ली।

शुक्रवार को रुद्रपुर में ‘हिन्दुस्तानके हिमालय बचाओ अभियान में दो जगहों पर प्रतिज्ञा दिलाई। इसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हिमालय को बचाने की प्रतिज्ञा ली और साथ सभी से शपथ पत्र को भी भरवाया। रुद्रपुर के सरदार भगत सिंह कॉलेज में 500 छात्र-छात्राओं को प्रोफेसर सर्वजीत सिंह ने हिमालय बचाओ के अभियान के तहत शपथ दिलाई। रुद्रपुर के जिला प्रशिक्षण संस्थान में 150 छात्र-छात्राओं को वरिष्ठ प्रवक्ता अजन्ता बिष्ट ने हिमालय बचाओ अभिचान के तहत शपथ दिलाई। खटीमा में दो जगहों में 2300, सितारगंज में तीन जगहों में 2610 ने शपथ ली। दिनेशपुर में 630, गूलरभोज में दो जगहों में 390, काशीपुर में 1080,जसपुर में दो जगहों पर 1600 और शांतिपुरी में 445 लोगों ने हिमालय को बचाने के लिए संकल्प लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें