'आयुर्वेद पद्धति को अपनाकर बीमारियों से हो सकते हैं मुक्त'
57 बटालियन एसएसबी परिसर में विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सकों ने आयुर्वेद पद्धति से रोगमुक्त रहने और बीमारियों के इलाज की जानकारी दी। आयुर्वेद को दैनिक जीवन में अपनाने से स्वास्थ्य, रोग प्रतिरोधक क्षमता और...

सितारगंज, संवाददाता। 57 बटालियन एसएसबी परिसर में बुधवार को आयुर्वेद पद्धति से रोगमुक्त रहने व बीमारियों के इलाज की जानकारी विशेषज्ञ आयुर्वेद चिकित्सकों ने दी। कार्यवाहक कमांडेंट मनोज कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी डॉ. बीबी सिंह ने वाहिनी परिसर में बल कर्मियों एवं संदिक्षा सदस्यों को आयुर्वेद के बारे में बताया। श्री विश्व प्रांगण आयुर्वेद चिकित्सालय, हल्द्वानी के मुख्य चिकित्सक डॉ. राहुल गुप्ता ने कहा कि आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाने से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। इससे स्वास्थ्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। सुबह गुनगुना पानी पीना, घरेलू मसाले और सात्विक आहार लेने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। योग, ध्यान और आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां जैसे अश्वगंधा मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद करती हैं। आयुर्वेदिक तेल मालिश और हर्बल उपाय त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं। ऋतुचर्या और दिनचर्या के अनुसार जीवन जीने से शरीर स्वस्थ और मजबूत बना रहता है। कहा कि मनुष्य आयुर्वेद पद्धति को अपनाकर बीमारियों से मुक्त हो सकता है। इस दौरान उप कमांडेंट अनिल कुमार यादव, निरीक्षक प्रकाश चन्द्र जोशी, सहायक उप निरीक्षक महिपाल सिंह मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।