Hindi NewsUttarakhand NewsRudraprayag NewsPannalal Shukla Promoted to Additional Secretary in Uttarakhand Government

देवली भणिग्राम के पन्नालाल शुक्ल बने अपर सचिव

केदाघाटी के देवली भणिग्राम के पन्नालाल शुक्ल को पदोन्नति के बाद उत्तराखंड सरकार में अपर सचिव बनाया गया है। उनकी शिक्षा और करियर की यात्रा में कई महत्वपूर्ण चरण शामिल हैं। उन्होंने कई प्रमुख अधिकारियों...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयागFri, 31 Jan 2025 04:36 PM
share Share
Follow Us on
देवली भणिग्राम के पन्नालाल शुक्ल बने अपर सचिव

केदाघाटी के देवली भणिग्राम के पन्नालाल शुक्ल पदोन्नति होने के बाद अपर सचिव बन गए हैं। इससे पहले वे अपर मुख्य सचिव के मुख्य निजी सचिव पद पर कार्यरत थे। शुक्ल मूल रूप से रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ तहसील के देवली भणिग्राम गांव के रहने वाले हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा देवली भणिग्राम में हुई। उसके बाद हाईस्कूल 1981 में उ.मा.वि. लमगौंडी, इंटरमीडिएट 1983 में राइंका गुप्तकाशी से किया। इसके बाद बीए 1985 में लखनऊ विश्वविद्यालय और एमए गढ़वाल विश्वविद्यालय से किया। उनकी पहली नियुक्ति 1986 में समाज कल्याण विभाग कार्यालय जोशीमठ में हुई थी, किंतु उन्होंने लगातार मेहनत की और 1992 में लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश की वैयक्तिक सहायक परीक्षा में चयन हुआ। उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह एवं आबकारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के निजी सहायक के पद पर कार्यरत रहे। सन 2000 में उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद उत्तराखंड के मुख्य सचिव रहे जय विक्रम सिंह, मधुकर गुप्ता, डा. आर. एस. टोलिया, एम. रामचन्द्रन, एस. के.दास तथा इंदू कुमार पाण्डे के निजी सचिव 2009 तक रहे। 2009 से 2011 तत्कालीन मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक के मुख्य निजी सचिव रहे। वर्ष 2011 से 2025 तक अपर मुख्य सचिव के मुख्य निजी सचिव रहे। 27 जनवरी 2025 को पदोन्नति होने के बाद अपर सचिव उत्तराखंड के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनकी इस उपलब्धि से गांव के साथ ही पूरी केदाघाटी में खुशी का माहौल बना हुआ है। अपर सचिव बनने पर वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महामंत्री डा. राजेन्द्र तिवारी, उमेश पोस्ती, पूर्व जिपंस सदस्य केशव तिवारी, निवर्तमान जिपं उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी, निवर्तमान जिपंस गणेश तिवारी, तेज प्रकाश तिवारी सहित कई लोगों ने खुशी व्यक्त की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें