Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़रुड़कीMuslim Woman Celebrates Raksha Bandhan in Roorkee Promoting Hindu-Muslim Unity

रुखसाना हर बार मनाती हैं रक्षा बंधन का त्योहार

रुड़की, संवाददाता। भाई बहन के प्यार के प्रतीक रक्षा बंधन को वैसे तो हिन्दू समुदाय का प्रमुख पर्व माना जाता है। लेकिन मुस्लिम समुदाय की भी कुछ बहनें भी

Newswrap हिन्दुस्तान, रुडकीFri, 16 Aug 2024 11:21 AM
share Share

भाई बहन के प्यार के प्रतीक रक्षा बंधन को वैसे तो हिन्दू समुदाय का प्रमुख पर्व माना जाता है। लेकिन मुस्लिम समुदाय की भी कुछ बहनें भी इस पर्व में आगे बढ़कर भागीदारी करती हैं। ऐसी एक महिला रुड़की में हैं, जो कि प्रत्येक वर्ष अपने भाइयों को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। रुड़की के सिविल लाइंस स्थित एक राखी की दुकान लगाने वाले सुमित आहूजा ने बताया कि उनकी दुकान पर रुखसाना नाम की एक मुस्लिम महिला प्रत्येक वर्ष खरीदारी के लिए आती हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी रुखसाना ने उनकी दुकान से राखियों की खरीदारी की। जब उनसे बातचीत की तो उन्होंने बताया कि भारत देश शुरू से हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक रहा है और यहां सभी पर्व आपस में मिलजुलकर मनाते आए हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन भाई और बहन के प्रेम को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि वह रुड़की के भारत नगर की निवासी हैं और उनके तीन भाई हैं। वह प्रत्येक वर्ष अपने भाइयों को राखी बांधकर यह पर्व मनाती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें