Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़ऋषिकेशBJP Celebrates Chief Minister Pushkar Singh Dhami s Birthday with Fruit Distribution for Patients

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की दीर्घायु की कामना की

भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर डोईवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम की दीर्घायु की कामना...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषMon, 16 Sep 2024 01:08 PM
share Share

भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर मरीजों और अन्य लोगों का फल वितरित कर सीएम की दीर्घायु की कामना की गई। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला में कार्यक्रम आयोजित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री राजेंद्र ताड़ियाल के नेतृत्व में मरीज और तीमारदारों को फल वितरित किए। राजेंद्र ताड़ियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी वर्ग के लोगों का उत्थान करने के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। सभी ने सीएम के दीर्घायु की कामना की। मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, संस्कार भारती नगर अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल, माजरी मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष मनिंदर सिंह, युवा मोर्चा महामंत्री मनीष छेत्री, युवा मोर्चा जिला महामंत्री हिमांशु भट्ट, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरविंदर सिंह हंसी, अजय गुप्ता, धीरज कश्यप, ललित जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें