यूसीसी के बारे में दी जानकारी
महाविद्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें प्राचार्य बीएम पाण्डेय के मार्गदर्शन में छात्रों को समान नागरिक संहिता के विषय में जानकारी दी गई। कार्यशाला में इसके विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की...
Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Sat, 5 April 2025 04:57 PM

महाविद्यालय में छात्र-छात्राओ को समान नागरिक संहिता के विषय में जानकारी दी गई। प्राचार्य बीएम पाण्डेय के मार्गदर्शन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में समान नागरिक संहिता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर उसके प्रमुख प्राविधानों की जानकारी दी गई। महाविद्यालय के शिक्षकों ने समान नागरिक संहिता में निहित अधिनियमों के बारे में जानकारी दी। संचालन डॉ.लीलाधर मिश्र ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।