Notification Icon

आदि कैलाश पैदल यात्रा पर निकली भारतीय सेना स्वागत

पिथौरागढ़। आदि कैलाश पैदल यात्रा पर निकली भारतीय सेना के यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। गुरुवार को पूर्व सैनिक संगठन ने टीम का यहां पहुंचने पर स्मृत

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Thu, 12 Sep 2024 12:51 PM
share Share

पिथौरागढ़। आदि कैलाश पैदल यात्रा पर निकली भारतीय सेना के यहां पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। गुरुवार को टीम के यहां पहुंचने पर पूर्व सैनिक संगठन ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने बताया कि भारतीय सेना मुख्यालय की ओर से चयनित 17 असम रेजीमेंट की सैन्य टुकड़ी आदि कैलाश की पैदल यात्रा पर निकली है। 14 सदस्यीय टीम का नेतृत्व लेफ्टिनेंट आर्यन वर्मा कर रहे हैं। यात्रा के दौरान टीम सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा, समस्याएं, विकास, चुनौतियों आदि का अध्ययन करेगी। स्वागत कार्यक्रम में कै. लक्ष्मण सिंह थापा, मदन सिंह, राजेंद्र जोशी, संजय कोहली, राजेंद्र सिंह बसेड़ा, गणेश पांडे, ललित बोहरा, राजेंद्र प्रसाद, श्याम विश्वकर्मा, लक्ष्मण सिंह आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें