Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़पिथौरागढ़Celebrations for Chief Minister Pushkar Singh Dhami s Birthday Include Marathon Blood Donation Camp and Havan

मुख्यमंत्री धामी की लंबी उम्र के लिए हुए कार्यक्रम

पिथौरागढ़,संवाददाता। पिथौरागढ़,संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन नगर में धूमधाम से मनाया गया। हवन,यज्ञ,भंडारा,पौंधरोपण कर भाजपा कार्

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Mon, 16 Sep 2024 01:37 PM
share Share

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन नगर में धूमधाम से मनाया गया। हवन,यज्ञ,भंडारा,पौंधरोपण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी को शुभकामनाएं दी। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। मैराथन के बाद जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया। जिसमें केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। घंटाकरण शिव मंदिर,पुरानी बाजार स्थित शिव मंदिर में कार्यकर्ताओं ने हवन व सुंदरकांड का पाठ किया। गुरना मंदिर में भंडारे का भी आयोजन किया गया। युवाओं ने सीएम धामी के जन्मदिन पर पौंधरोपण किया और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान दर्जाराज्यमंत्री गणेश भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश पंत, जिला महामंत्री राकेश देवलाल, जिला मिडिया प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें