Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़पिथौरागढ़ABVP Demonstrates for Death Penalty in Kolkata and Udham Singh Nagar Assault Cases

दुराचार के आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन

कोलकाता और ऊधम सिंह नगर दुराचार मामलों में दोषियों को मृत्युदंड की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्राओं ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Sat, 17 Aug 2024 11:03 AM
share Share

कोलकाता दुराचार केस व ऊधम सिंह नगर दुराचार मामले में दोषियों को मृत्युदंड की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्राओं ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने एडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग उठाई। शनिवार को एबीवीपी कार्यकर्ता व छात्राएं डीएम कार्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने दुराचार के आरोपियों को फांसी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि कोलकाता व ऊधम सिंह नगर में दो हृदय विदारक घटनाएं घटी हैं। जिससे पूरा देश को शर्मसार हुआ है। भारत में बेटियों को देवी के रुप में पूजा जाता है वहां बेटियां आज भय के माहौल में जी रही हैं। वह खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने दुराचार के आरोपियों को मृत्युदंड सजा की मांग उठाई। इस दौरान जिला संयोजक इंदर बथ्याल,प्रांत छात्रावास कार्य प्रमुख दीपक गिरी, नगर मंत्री दिवस ओझा, एसडीएफ संयोजक तिलक पाठक, विभाग छात्रा प्रमुख शीतल गोबाडी, दीक्षा पाण्डेय, नेहा पंत, हिमांशी पंत, दीपांशु पाण्डेय, निकिता, तनुजा जोशी, तमन्ना मेहरा, आदिती चंद, तनुष्का कापड़ी, लक्ष्मी चंद,तनुजा जोशी, हर्षिता जोशी मौजूद रहे।

-

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें