Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़नैनीतालTeachers Protest Against Direct Recruitment of Principals in Bhimtal

जिले के दो हजार शिक्षकों ने भीमताल मुख्यालय में धरना दिया

भीमताल में सैकड़ों शिक्षकों ने प्रधानाचार्य पदों पर सीधी भर्ती के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने मांग की कि पदों को पदोन्नति के आधार पर भरा जाए। वर्तमान प्रक्रिया ने 93 प्रतिशत शिक्षकों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालFri, 6 Sep 2024 12:52 PM
share Share

भीमताल, संवाददाता। प्रधानाचार्य सीधी भर्ती के विरोध में शासन, शिक्षा विभाग और शिक्षकों के बीच गतिरोध बरकरार है। तय आंदोलन के तहत जिलेभर के सैकड़ों शिक्षकों ने शुक्रवार को भीमताल स्थित मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। कहा कि जब तक प्रधानाचार्य पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया निरस्त नहीं कर दी जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

धरना स्थल पर शिक्षकों ने एकजुट होकर पूर्व की तरह पदेान्नति के आधार पर प्रधानाचार्य के पदों को भरने की मांग की। सुबह 11 बजे से भीमताल, धारी, ओखलकांडा, रामगढ़, बेतालघाट, हल्द्वानी, कोटाबाग और रामनगर ब्लॉक के शिक्षकों ने धरना शुरू किया। राजकीय शिक्षक संघ नैनीताल के जिलाध्यक्ष डॉ. विवेक पांडेय ने बताया कि शासन और प्रशासन ने प्रधानाचार्य के 692 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है। जिसमें एलटी संवर्ग को वंचित किया है। साथ ही प्रवक्ता संवर्ग के शिक्षक निर्धारित योग्यता के कारण भर्ती में समिलित नहीं हो पा रहे हैं। कहा की प्रधानाचार्य के जो पद होते है वो पदोन्न्ति के पद होते हैं। पर विभाग, शासन और प्रशासन ने इन पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया करा दी। उसकी नियमावली इस तरह से बनाई गई है, जिसमें केवल सात प्रतिशत शिक्षक ही पात्र हो पा रहे हैं। कहा कि 93 प्रतिशत शिक्षक इस नियमावली से बाहर हो गए हैं। आठ ब्लॉकों के दो हजार से अधिक शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार, शासन और प्रशासन से प्रधानाचार्य विभागीय सीधी भर्ती को रद्द करते हुए पूर्व की भांति शत-प्रतिशत पदोनती के मध्यम से इन पदों को भरने की मांग की।

धरना प्रदर्शन में ये रहे मौजूद

नमिता पाठक, गिरीश जोशी, संगीता जोशी, त्रिलोक बृजवासी, रश्मि पांडे, गिरीश कांडपाल, हिमांशु पांडे मित्र, डॉ. दिनेश जोशी, भुवन चंद्र पांडे, रेखा धनिक, मदन गोस्वामी, हरीश पाठक, पंकज बधानी, दिनेश रावत, हेम जोशी, भास्कर पांडे, मनीष त्रिपाठी, मनोज बनकोटी, दीपचंद्र पंत, हेमलता जोशी, खीम सिंह रजवार, संजीव कुमार, अनिल कालाकोटी, ललित फर्त्याल, राहुल पवार, संजय वर्मा, डॉ. नवल उपाध्याय, त्रिभुवन पांडे, गौरी शंकर कांडपाल, पुष्पेश सांगा आदि

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें