बारिश से नैनीझील समेत अन्य झीलों के जलस्तर में सुधार
नैनीताल में मई की बारिश से राहत मिली है, जिससे नैनीझील और अन्य झीलों का जलस्तर सामान्य होने की उम्मीद है। रविवार को 19 मिमी बारिश हुई, जिससे नैनीझील का जलस्तर आधा इंच बढ़ा। पिछले साल नवंबर से जलस्तर...

नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में मई की बारिश काफी हद तक राहत लेकर आई है। उम्मीद है कि इस बारिश से लगातार कम हो रहे नैनीझील समेत अन्य झीलों का जलस्तर सामान्य हो जाएगा। सरोवर नगरी में रविवार सुबह बारिश हुई। शहर में बीते 24 घंटों में 19 मिमी बारिश हुई। इसके चलते नैनीझील का जलस्तर आधा इंच तक बढ़ा है। जबकि, बीते साल नवंबर से इसमें लगातार गिरावट आ रही थी। झील नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार झील का जलस्तर 78 फीट 3 इंच था। जबकि रविवार को बारिश के बाद जलस्तर 78 फीट 3.5 इंच तक पहुंच गया।
जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और बीते 24 घंटों में शहर में 19 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।