Notification Icon
Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़काशीपुरBajpur Land Rights Movement Completes 13 Months with Poetic Tribute

काव्य गोष्ठी से आंदोलनकारियों में भरा जोश

बाजपुर में 5838 एकड़ भूमि के अधिकारों को लेकर चल रहे आंदोलन को 13 माह पूरे हुए। काव्य गोष्ठी में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और प्रसिद्ध कवियों को याद किया गया। 399वें दिन क्रमिक अनशन पर किसानों को...

Newswrap हिन्दुस्तान, काशीपुरSun, 1 Sep 2024 12:38 PM
share Share

बाजपुर के 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों को लेकर तहसील परिसर में चल रहे भूमि बचाओ आंदोलन को रविवार को 13 माह पूरे हो गए। इस मौके पर आंदोलनकारी ने आंदोलन स्थल पर काव्य गोष्ठी का आयोजन कर काव्य पाठ के माध्यम से आंदोलनकारी में जोश भरा। खटीमा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही देश के चर्चित कवि दुष्यंत कुमार और महाभारत की पटकथा व संवाद लेखन करने वाले राही मासूम राजा के जन्म दिवस पर उन्हें याद किया गया। किसान नेता दलजीत सिंह रंधावा की अध्यक्षता एवं जनकवि बल्ली सिंह सिंह चीमा के संचालन में आयोजित काव्य गोष्ठी में भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा, देवेश प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह रंधावा, लखविंदर सिंह, सन्नी निज्जर आदि ने दुष्यंत कुमार, बल्ली सिंह चीमा, शिव कुमार बटालवी सहित सुप्रसिद्ध कविओं की कविताओं के माध्यम से विचार रखे।

क्रमिक अनशन पर बैठे किसान

भूमि बचाओ आंदोलन के 399 वें दिन क्रमिक अनशन पर कुलबीर सिंह, सिकंदर सिंह, महेंद्र सिंह, सुखजीत सिंह व राजा समरा को जगतार सिंह बाजवा और कर्म सिंह पड्डा ने माल्यार्पण कर बैठाया।

सरकार से हो रही बातचीत

भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि बाजपुर 20 गांवों के भूमि मामले को लेकर सरकार के साथ बातचीत का क्रम जारी है। 5 सितंबर को अगले दौर की वार्ता प्रस्तावित है। आशा करते हैं कि सरकार अपने वादे के मुताबिक बाजपुर के हजारों परिवारों को उनके भूमिधरी अधिकार सौंप कर न्याय देगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें